एक्सप्लोरर

अक्षय कुमार ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दान किए 1 करोड़ रूपए, सीएम सोनोवाल ने किया शुक्रिया

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने एक बार फिर से दरियादिली दिखाते हुए असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए 1 करोड़ रुपए का दान किया है. इसके लिए असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ट्वीट के जरिए खिलाड़ी कुमार का शुक्रिया अदा किया है.

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने एक बार फिर से दरियादिली दिखाते हुए असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए 1 करोड़ रुपए का दान किया है. इसके लिए असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ट्वीट के जरिए खिलाड़ी कुमार का शुक्रिया अदा किया है. सीएम सोनोवाल ने ट्वीट कर लिखा, "असम में बाढ़ राहत के लिए एक करोड़ के अपने योगदान के लिए अक्षय कुमार जी को धन्यवाद. आपने संकट के समय हमेशा सहानुभूति दिखाई है और समर्थन किया है. असम के एक सच्चे दोस्त के रूप में, वैश्विक क्षेत्र में अपनी महिमा को बढ़ाने के लिए भगवान आप पर आशीर्वादों की वर्षा करें."

जुलाई 2020 में एक समय तो असम के 33 में से 33 जिले बाढ़ के पानी से डूब गए थे. बाढ़ के कारण लगभग 28 लाख लोग प्रभावित हो गए थे. बाढ़ के कारण राज्य में हजारों घर क्षतिग्रस्त हो गए, फसलें तबाह हो गईं और कई स्थानों पर सड़कें और पुल टूट गए. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अन्य सरकारी एजेंसियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर बाढ़ राहत के अभियान में लगा हुआ है.

गौरतलब है कि असम में बाढ़ की वजह से हालात बिगड़े एक महीने से ज्यादा हो चुके हैं. बीते महीने आई भीषण बाढ़ से 30 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए. बिहार भी बाढ़ से जूझ रहा है. इस वक्त भारत के कई राज्यों में भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं. विशेष रूप से महाराष्ट्र में अत्यधिक वर्षा की वजह से बांध ओवरफ्लो हो रहे हैं. इसे देखते हुए पुणे के खड़गवासला बांध से पानी छोड़ना पड़ा है.

इसके साथ ही आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब अक्षय कुमार ने देश के किसी भी प्रांत के लिए यूं मदद का हाथ आगे बढ़ाया है, बल्कि अक्सर ही अक्षय कुमार अपने चैरिटी के काम के लिए सुर्खियों में रहते हैं.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगस्त में नई फिल्मों की बाढ़, 'बंटवारा 1947' से 'टॉक्सिक' तक रिलीज होंगी ये 8 बड़ी फिल्में
अगस्त में नई फिल्मों की बाढ़, 'बंटवारा 1947' से 'टॉक्सिक' तक रिलीज होंगी ये 8 बड़ी फिल्में
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
रिलीज से पहले 'रामायण' की हुई चांदी, इस कंपनी संग इतने करोड़ में हुई म्यूजिक राइट्स की डील
रिलीज से पहले 'रामायण' की हुई चांदी, इस कंपनी ने मोटी रकम में खरीदे म्यूजिक राइट्स
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में पूजा को लेकर मचेगा घमासान, अनु के सामने खुलेगा आर्या का राज
'वसुधा' में पूजा को लेकर मचेगा घमासान, अनु के सामने खुलेगा आर्या का पुराना राज

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget