एक्सप्लोरर

Milkha Singh Death: मिल्खा सिंह का जाना देश के लिए बड़ा नुकसान : अजय देवगन

मिल्खा सिंह के निधन अभिनेता अजय देवगन ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, "मिल्खा सिंह का जाना देश के लिए बहुत बड़ा नुकसान है. हम उनके लिए बस दुआ कर सकते हैं."

मुम्बई: मिल्खा सिंह की मौत पर देश ही नहीं, दुनिया भर के लोग उन्हें याद कर उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि वक्त कर रहे हैं. बॉलीवुड भी इसमें पीछे नहीं है. अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, फरहान अख्तर, तापसी पन्नू जैसे सितारे के बाद अब बाद अजय देवगन ने भी फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह को याद किया.

एबीपी न्यूज़ के एक सवाल पर अजय देवगन ने कहा, "मिल्खा सिंह का जाना देश के लिए बहुत बड़ा नुकसान है. हम उनके लिए बस दुआ कर सकते हैं."

इससे पहले अजय देवगन ने मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा - "मैं हमेशा से ही मिल्खा सिंह जी का फैन रहा हूं और हमेशा ही उनका फैन रहूंगा. वे अपने जीवन में हवा की तरह की दौड़े. फ्लाइंग सिंह के किस्से भारतीय किंवदंतियों का हिस्सा हैं. यह बहुत बड़ी क्षति है."

उल्लेखनीय है कि अजय देवगन आज दोपहर को, जुहू इलाके के 13वें रास्ते पर हाल ही में ताउते तूफान से गिरे एक पेड़ की जगह पर एक नया पौधा लगाने के लिए पहुंचे थे. ताउते तूफान के असर से मुम्बई में सैकड़ों पेड़ उखड़ कर गिरे थे. ऐसे में बीएसमी ने पहले मुम्बई के के वेस्ट वॉर्ड में गिरे हुए पेड़ों की जगह पर नये पेड़ लगाने के अभियान की शुरुआत की है. 'बी अ ट्री पैरेंट - अडॉप्ट अ ट्री' अभियान के तहत बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियों की भी सहायता ली जा रही है. अजय देवगन से पहले हेमा मालिनी, अनुपम खेर, अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन जैसे सितारे भी इस अभियान का हिस्सा बनकर के वेस्ट वॉर्ड इलाके में नये पौधे लगा चुके हैं. 

गौरतलब है कि पौधारोपण के मौके पर अजय देवगन अपने बेटे युग और अभिनेता वत्सल सेठ के साथ पहुंचे थे. पौधे को पानी देने के बाद अजय देवगन ने कहा, "जरूरत है कि हरेक इंसान इस तरह से पेड़ लगाये और पर्यावरण को बढ़ावा दे." 

उन्होंने कहा, "अगर देश में हर शख्स अपने घर के बाहर एक पेड़ लगाये या फिर अपने घर के बाहर कम से कम एक एक पेड़ की देखभाल करे तो अपने आप ही हम सब पर्यावरण को रक्षा कर पाएंगे और देशभर को हरा-भरा रख पाएंगे."

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिलीप कुमार-राज कपूर को छोड़ अपना इलाज कर रहे डॉक्टर से की थी वैजयंती माला ने शादी, ठुकरा दिया था ये बड़ा अवॉर्ड
अपना इलाज कर रहे डॉक्टर से की थी वैजयंती माला ने शादी, ठुकरा दिया था ये बड़ा अवॉर्ड
Awarapan 2 Release Live: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार सुबह 7 तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार सुबह 7 तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'जब देखो पाकिस्तान के प्रेम में मरे रहते हैं...,' नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना रनौत का पलटवार
'जब देखो पाकिस्तान के प्रेम में मरे रहते हैं...,' नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना रनौत
तीसरी शादी करेंगे 45 साल के पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget