सुशांत की मौत के बाद करण जौहर ने उठाया ये बड़ा कदम, जानें क्या है पूरा मामला
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से निर्माता-निर्देशक करण जौहर सोशल मीडिया पर लगातार आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं.

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है. वहीं सोशल मीडिया पर तमाम लोग कुछ फेमस हस्तियों पर इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने के आरोप लगा रहे हैं. जिन लोगों को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जा रहा है, उसमें फिल्ममेकर करण जौहर का नाम भी शामिल है.
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से लगातार सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना कर रहे निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने ट्विटर पर गैरजरूरी लोगों को अनफॉलो कर दिया है. करण ने ट्विटर पर करीब 100 लोगों को अनफॉलो किया है. जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हर तरफ हो रही है.
सुशांत के निधन के बाद करण ट्विटर पर अब केवल 8 लोगों को फॉलो कर रहे हैं. जिसमें चार उनकी कंपनी धर्मा प्रोडक्शन से जुड़े हैं. वहीं अन्य चार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और अक्षय कुमार हैं.

सुशांत के निधन पर करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया था. करण जौहर ने इस बात पर दुख जताया है कि वो पिछले एक साल से सुशांत के टच में नहीं थे. करण जौहर ने सुशांत संग अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा था, "मैं खुद को जिम्मेदार मानता हूं कि मैं पिछले एक साल से तुम्हारे टच में नहीं था. मुझे बहुत बार महसूस हुआ कि तुम्हें भी किसी की जरूरत है जिसके साथ तुम अपनी बातें शेयर कर सको, लेकिन मैंने शायद कभी उस तरह नहीं सोचा. हम लोग शोर के बीच रहते हैं, लेकिन फिर भी अकेले होते हैं. कुछ लोग ये अकेलापन सहन नहीं कर पाते हैं. हमें रिश्ते सिर्फ बनाने ही नहीं चाहिए बल्कि उन्हें निभाना भी चाहिए. सुशांत की मौत ने मुझे अहसास करवा दिया है कि हर तरह के रिश्तों को संभाल कर रखना जरूरी है. मुझे तुम्हारी हंसी और गले लगाने का अंदाज हमेशा याद रहेगा.'' बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने बांद्रा स्थित घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.
ये भी पढ़ें:
सुशांत-अंकिता के रिलेशन पर बोले विकास गुप्ता, उसकी सारी परेशानियां अंकिता को देखकर भाग जाती थी
































