एक्सप्लोरर

Bigg Boss 15: बिग बॉस के कहने पर भी घर छोड़ने को तैयार नहीं हुईं Afsana Khan, क्रू टीम को भेजकर बाहर निकालना पड़ा

Bigg Boss 15: बिग बॉस के घर में इस हफ्ते पंजाबी सिंगर अफसाना खान ने जमकर बवाल काटा. उन्होंने खुद को नुकसान पहुंचाने के लिए किचन में रखा चाकू तक उठा लिया, जिसके बाद उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया.

Afsana Khan Out From Bigg Boss 15: कलर्स टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस में इस हफ्ते जबरदस्त घमासान देखने को मिला. अपने दोस्तों करण कुन्द्रा (Karan Kundrra), तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और उमर रियाज (Umar Riaz) से धोखा खाने के बाद अफसाना खान (Afsana Khan) आउट ऑफ कंट्रोल हो गई. उन्होंने घर में जमकर तोड़फोड़ की और खुद को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, जिसके बाद बिग बॉस ने कड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें घर से निकलने का आदेश दिया, लेकिन अफसाना ने उनकी बात भी नहीं मानी, जिसके बाद मेकर्स ने क्रू टीम के और सदस्यों को भेजकर उन्हें घर से बाहर निकाला. 

अफसाना ने घर में किया हंगामा

दरअसल घर में हुए वीआईपी जोन टास्क में उमर रियाज ने अफसाना की जगह विशाल कोटियन को वीआईपी टिकट दिया जिसके बाद अफसाना बौखला गईं थी. अफसाना ने राजीव अदातिया पर भी उनसे छेड़खानी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जब वो वॉशरूम की ओर जा रही थीं तो वो भी उनके पीछे-पीछे आए और उन्हे गलत तरीके से छूने की कोशिश की. अफसाना ने शो में जमकर भद्दे शब्दों का इस्तेमाल किया, जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी. इधर राजीव भी लगातार उनके आरोपों से इनकार करते रहे. 

राजीव अदातिया पर लगाया छेड़खानी का आरोप

राजीव पर आरोप लगते देख शमिता शेट्टी से रहा नहीं गया और उन्होने बचाव करने की कोशिश की. इस पर अफसाना उन पर भी बरस पड़ी और उन्हें मेंटल और फेक कहा. शमिता ने भी कहा कि वो अपना आपा खो चुकी हैं. लेकिन अफसाना तो जैसे रुकने को तैयार ही नहीं थी. उन्होने बिग बॉस की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया और पानी की बोटल और कुर्सियां फेंकी इसके बाद उन्होंने किचन में रखे चाकू से खुद को नकुसान पहुंचाने की कोशिश की, जय और उमर ने उन्हें किसी तरह रोका. 

बिग बॉस से बाहर हुईं अफसाना खान

तमाम हंगामे के बाद बिग बॉस ने अफसाना के कंफेशन रूम में आने को कहा, अफसाना ने कहा कि इस घर में अब या तो वो रहेंगी या शमिता, जिसके बाद बिग बॉस ने उन्हें डॉक्टर के साथ घर छोड़ने को कहा. लेकिन अफसाना घर छोड़ने को भी तैयार नहीं हुई. उन्होंने कहा कि अगर वो घर से बाहर आएंगी तो राजीव को भी साथ लेकर जाएंगी. बाद में मेकर्स ने क्रू के कुछ और सदस्यों को भेजकर अफसाना को घर से बाहर निकाला. अफसाना ने दावा किया है कि वो घर से बाहर आने के बाद राजीव के खिलाफ केस दर्ज कराएंगी. 

ये भी पढ़ें..

Urfi Javed Video: येलो साड़ी में दिखा Urfi Javed का दिलकश अंदाज, टिप-टिप बरसा पानी पर एक्ट्रेस ने दिखाए किलर मूव्स

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल ने अय्यर का फोन रिपेयर कराने की ली जिम्मेदारी, बबिता पर इंप्रेशन जमाने के चक्कर में फिर फंसेंगे जेठा!

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Collection: मराठी की ये हॉरर कॉमेडी फिल्म बनी 2026 की आठवीं हाईएस्ट ग्रॉसर, अब बनाने जा रही एक और रिकॉर्ड
मराठी की ये हॉरर कॉमेडी फिल्म बनी 2026 की आठवीं हाईएस्ट ग्रॉसर, अब बनाने जा रही एक और रिकॉर्ड
Batwara 1947 First Review Out: आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, , दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
दुलकर सलमान की 'आई एम गेम' की टली रिलीज, जानें- अब कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
दुलकर सलमान की 'आई एम गेम' की टली रिलीज, जानें- अब कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जनरेशन' बयान पर दी सफाई

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
Embed widget