एक्सप्लोरर

Afghanistan Crisis: कंधार में फंसे नुपुर अलंकार के जीजा, बताया कैसे हैं अफगानिस्तान के हालात- यहां सड़कों पर तालिबानी...

अफगानिस्तान में खराब हालात के बीच टीवी एक्ट्रेस नुपुर अलंकार की बहन के पति कौशल अग्रवाल कंधार में फंस गए हैं. उन्होने बताया कि कैसे वहां के हालात भयावह हो गए हैं.

Afghanistan Crisis: तालिबान के कब्जे में आने के बाद अफगानिस्तान के हालात भयावह स्तर पर पहुंच चुके हैं. ऐसे हालातों के बीच जो भारतीय वहां फंसे हुए हैं वो खौफ में हैं. टीवी एक्ट्रेस नुपुर अलंकार की बहन के पति कौशल अग्रवाल भी उन्ही में से एक है. 50 साल के कौशल अग्रवाल उनकी छोटी बहन जिज्ञासा के पति हैं और वो बिजनेस के सिलसिले में 16 जुलाई को अफगानिस्तान गए थे. उनकी वापसी 15 अगस्त को होनी थी, लेकिन उसी दिन तालिबान ने काबुल को कब्जे में लेकर पूरे देश पर कब्जा कर लिया. अब वो अफगानिस्तान में ही फंस गए हैं.

ईटी से हुई एक्सक्लूसिव बातचीत में कौशल ने जो बताया है वो सुनकर किसी का भी कलेजा कांप उठेगा. उन्होंने कहा कि "यहां के हालात बहुत डरावने हैं. मैं 16 जुलाई को यहां काम के सिलसिले में आया था. तब सब कुछ ठीक था. किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि हालात इतनी जल्दी बदल जाएंगे. मेरा प्लान 15 अगस्त को भारत वापस आने का था लेकिन काम की वजह से मैने दूतावास से अपने वीजा को 30 अगस्त तक बढ़वा लिया."

कुशल अब कंधार में फंसे हुए हैं और अपने दोस्त के दफ्तर में रह रहे हैं. उन्होंने कहा कि "यहां बिजली बहुत कटती है. दिन में मुश्किल से 2-3 घंटे ही बिजली आती है. पानी की सप्लाई का भी कुछ पता नहीं है. हम तीन दिन में एक बार नहा पाते हैं.  मैं अपने फोन को भी कार की बेटरी से चार्ज कर पाता हूं. उन लोगों ने सभी मोबाइल नेटवर्क को शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक रोकने का आदेश दिया है. इसलिए हम 6 बजे से पहले या सुबह 6 बजे के बाद ही बात कर सकते हैे. तालिबानियों को कंधार की सड़को पर पेट्रोलिंग करते हुए देखा जा सकता है,जो बहुत बैचेन करने वाला है. मैं यहां फंस गया हूं और वापस अपने परिवार के पास लौटना चाहता हूं, मैंने भारतीय दूतावास को भी मेल किया लेकिन वहां से कोई रिप्लाई नहीं आया है. मुझे फ्लाइट लेने के लिए यहां से काबुल जाना है, लेकिन मुझे पता नहीं कि मैं वहां कैसे पहुंच पाउंगा."

इधर में मुंबई में कौशल का परिवार बहुत परेशान है और अधिकारियों से बात करने की कोशिश कर रहे हैं. नुपुर ने बताया कि "शुक्र है कि हम उनसे फोन पर बात करने में सफल रहे और उन्होंने बताया कि वो सेफ हैं. हम बहुत दहशत की स्थिति में हैं. हमने उनसे बात की तो उन्होंने बताया कि अभी तक तो सेफ हूं आगे देखते हैं. हम दिन रात उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं. मुझे याद है जब वो वहां पहुंचे थे तो वो यहां के लोगों के कल्चर और कपडो़ं को लेकर बात कर रहे हैं एक महीने में ही हालात पूरी तरह बदल गए हैं."

ये भी पढ़े-

अफगानिस्तान में जन्मी अर्शी खान को हुई अपने दोस्तों और रिश्तेदारों की चिंता कहा, 'मैं बहुत दुखी हूं खाना भी नहीं खा पा रही हूं'

 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोविंदा से प्रीति जिंटा तक, सालों बाद इन सितारों की होगी बड़े पर्दे पर वापसी, इन फिल्मों से मचाएंगे गदर
गोविंदा से प्रीति जिंटा तक, सालों बाद इन सितारों की होगी बड़े पर्दे पर वापसी, इन फिल्मों से मचाएंगे गदर
Meenakshi Recreates Nagin Song: 'नागिन' वाले सुनहरे दौर में लौटीं मीनाक्षी शेषाद्रि, रिक्रिएट किया 'नाचे नागिन गली गली' का आइकॉनिक गाना
'नागिन' वाले सुनहरे दौर में लौटीं मीनाक्षी शेषाद्रि, रिक्रिएट किया 'नाचे नागिन गली गली' का आइकॉनिक गाना
'अच्छी फिल्मों को नजरअंदाज किया...', 'मंजुम्मेल बॉयज' को नेशनल अवॉर्ड न मिलने पर चंदू सलीम कुमार का छलका दर्द
'अच्छी फिल्मों को नजरअंदाज किया...', 'मंजुम्मेल बॉयज' को नेशनल अवॉर्ड न मिलने पर चंदू सलीम कुमार का छलका दर्द
'सब दो-दो लोगों के साथ घूम रहे हैं', प्यार पर अक्षरा सिंह का बयान, बोलीं- इज्जत करने वाला साथी मिले तो शादी करूंगी
'सब दो-दो लोगों के साथ घूम रहे हैं', प्यार पर अक्षरा सिंह का बयान, बोलीं- इज्जत करने वाला साथी मिले तो शादी करूंगी

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Sonam Wangchuk Health Update: सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget