एक्ट्रेस Kishwer Merchantt और सुयश राय जल्द बनने वाले हैं पैरेंट्स, कपल ने क्यूट पोस्ट के साथ शेयर की खुशखबरी
शादी के कई सालों बाद टीवी एक्ट्रेस Kishwer Merchantt और सुयश राय के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है. इस कपल ने ये खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की है. वहीं प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट किए जाने के बाद किश्वर मर्चेंट और सुयश को बधाई मिलने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है. उनके फ्रेंड्स और फैंस उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं.

लगता है बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट और डिलीवरी का दौर चल रहा है. कुछ दिन पहले टीवी एक्ट्रेस अनिता हंसनदानी ने बेबी ब्वॉय को जन्म दिया था वहीं हाल ही में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है. अब बिग बॉस 9 के कपल किश्वर मर्चेंट और सुयश राय ने भी जल्द पैरेंट्स बनने की अनाउंसमेंट की है. इस कपल ने एक क्यूट पोस्ट के साथ प्रेग्नेंसी की घोषणा की है.
एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट और सुयश राय जल्द बनने वाले हैं पैरेंट्स
कहां हम कहां तुम एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट और सुयश राय ने 2016 में शादी की थी. काफी समय से अफवाह थी कि ये जोड़ी अपने पहले बच्चे को एक्सपेक्ट कर रहे हैं लेकिन किश्वर ने उस वक्त क्लियर कर दिया था कि वे प्रेग्नेंट नहीं है. लेकिन अब एक्ट्रेस ने खुद इंस्टाग्राम पर एक क्यूट पोस्ट के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है. बता दें कि किश्वर मर्चेंट ने सुयश राय के साथ अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है. इस तस्वीर में सुयश और किश्वर समंदर के पास ख़ड़े हुए नजर आ रहे हैं और रेत पर ड्यू डेट लिखी है अगस्त 2021 #Sukishkababy आने वाला है. इस प्यारी तस्वीर के साथ किश्वर मर्चेंट ने लिखा है, "अब आप यह पूछना बंद कर सकते हैं कि आप लोग कब बच्चा पैदा करने वाले हैं "?? जल्द ही आ रहा है.. # august2021 #sukishkababy?
View this post on Instagram
सुयश राय ने भी सेम फोटो शेयर की और इसके साथ बेहद प्यारा कैप्शन दिया. उन्होंने लिखा, " मैं तेरे बेचे का बाप बनने वाला हूं? @Kishwersmerchantt! कमिंग दिस अगस्त "
सुयश राय और किश्वर मर्चेंट को फ्रेंड्स दे रहे बधाईView this post on Instagram
सुयश राय और किश्वर मर्चेंट के पैरेंट्स बनने की अनाउंसमेंट करने के बाद उन्हें बधाई मिलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. उनके दोस्त, साहिल आनंद, अनिरुद्ध दवे, प्रियांक शर्मा, रोहित रेड्डी, सेहबान अजीम, पारस बब्बर, स्मृति खन्ना, अशिता धवन, इशिता दत्ता, हेली शाह, विनी अरोरा, दिगंगना सूर्यवंशी, विशाल, अमृता, अमृता भार्गव और अन्य ने इस जोड़ी को बधाई दी.
बता दें कि किश्वर मर्चेंट हाल ही में ख़बरों में रही हैं क्योंकि वह बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट पर एक्टिव रूप से कमेंट करती रही थीं. वह अपने पति सुयश राय के साथ बिग बॉस सीज़न 9 का हिस्सा भी बनी थीं.
ये भी पढ़ें
किस्सा: जब ऋषिकेश मुखर्जी से नाराज होकर नशे में धुत Dharmendra ने कर दी थी ऐसी हरकत































