एक्सप्लोरर

एक्टर कुमुद मिश्रा हुए कोरोना से संक्रमित, मध्य प्रदेश में रीवा के निजी अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड के उम्दा एक्टर कुमुद मिश्रा कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक अभिनेता को इस वक्त मध्य प्रदेश के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मुंबई: एक उम्दा फिल्म व टेलीविजन एक्टर के तौर पर अपनी पहचान रखने वाले कुमुद मिश्रा भी अब कोरोना के संक्रमण की चपेट में आ गये है. इस वक्त उन्हें मध्य प्रदेश के रिवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के रीवा के एक निजी अस्पताल में पिछले तीन दिनों से उनका इलाज चल रहा है. खबर है कि पहले उनकी  मां को कोरोना के चलते अस्पताल में दाखिल कराया गया था मगर अपनी मां की देखभाल के दौरान वो खुद भी कोरोना की चपेट में आ गये. सांस लेने में दिक्कत होने की वजह से कुमुद मिश्रा को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां उनकी तबीयत पहले से बेहतर बताई जा रही है.

मैं कुछ भी कहने की हालत में नहीं हूं- कुमुद मिश्रा

एबीपी न्यूज़ ने इस संबंध में और जानकारी पाने के लिए सीधे कुमुद मिश्रा को फोन किया तो उन्होंने बस इतना कहा, "मेरी तबीयत ठीक नहीं है और फिलहाल मैं कुछ भी कहने की हालत में नहीं हूं." ये कहकर कुमुद मिश्रा ने फोन काट दिया. उल्लेखनीय है कि कुमुद मिश्रा ने फिल्मों से पहले अपनी पहचान एक बेहतरीन टेलीविजन एक्टर के तौर पर बनाई. 1995 में डीडी पर आनेवाले सीरियल 'स्वाभिमान' में एक ट्रेड यूनियन के लीडर के तौर पर उनका अंदाज लोगों को काफी पसंद आया था. बाद में उन्होंने कई लोकप्रिय सीरियल्स में विभिन्न तरह के किरदार निभाये.

वेब सीरीज 'तांडव' में एक केंद्रीय मंत्री के रोल में नजर आए थे- कुमुद मिश्रा

कुमुद मिश्रा ने 'रॉकस्टार', रिवॉल्वर रानी', 'जॉली एलएलबी 2', 'रांझणा', 'बदलापुर', 'एयरलिफ्ट', 'थप्पड़', एम. एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी', 'सुल्तान', 'रुस्तम', 'टाइगर जिंदा है', 'आर्टिकल 15', 'थप्पड़' जैसी तमाम बड़ी फिल्मों में काम कर अपनी अलग छाप छोड़ी. कुमद मिश्रा हाल ही में अमेजॉन प्राइम की विवादों में रही वेब सीरीज 'तांडव' में एक केंद्रीय मंत्री के रोल में नजर आए थे. वे जल्द ही 'मिशन मजनूं' और 'सूर्यवंशी' जैसी फिल्मों में भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' की धुआंधार हो रही एडवांस बुकिंग, जानें 6 बजे तक का कलेक्शन
Live Update: 'आवारापन 2' की धुआंधार हो रही एडवांस बुकिंग, जानें 6 बजे तक का कलेक्शन
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? 6 बजे तक किया डेढ़ करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? 6 बजे तक किया डेढ़ करोड़ का कलेक्शन
'आवारापन 2' की पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, इमरान हाशमी तोड़ेंगे इन 15 फिल्मों का रिकॉर्ड
'आवारापन 2' की पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, इमरान हाशमी तोड़ेंगे इन 15 फिल्मों का रिकॉर्ड
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget