एक्सप्लोरर

दिल्ली CM के पद से इस्तीफा क्यों देने जा रहे अरविंद केजरीवाल? AAP कार्यकर्ताओं को बताई मन की बात

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगले दो दिन में इस्तीफा देने के बाद पार्टी से नया सीएम चुना जाएगा. विधायक दल की बैठक अगले दो दिन में होगी और उसी में नाम तय होगा.

Arvind Kejriwal will Resign: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार (15 सितंबर, 2024) को बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि दो दिन में वह सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे. अरविंद केजरीवाल ने इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली में नवंबर में चुनाव कराए जाने की मांग की. 

सीएम ने पार्टी मुख्यालय में अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं. जब तक जनता अपना फैसला नहीं दे देती, मैं सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा. मैं हर घर और गली में जाऊंगा और जब तक जनता का फैसला नहीं मिल जाता, तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा." केजरीवाल ने कहा कि इज्जत और ईमानदारी के अलावा मैंने कुछ नहीं कमाया. बैंक अकाउंट खाली है. आप के खाते खाली हैं. एक पल में छोड़ दूंगा.

'चुनाव होने तक कोई और मुख्यमंत्री होगा'

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, "कुछ लोग कहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से लगाई गई पाबंदियों के कारण हम काम नहीं कर पाएंगे. यहां तक ​​कि उन्होंने भी हम पर पाबंदियां लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. अगर आपको लगता है कि मैं ईमानदार हूं, तो मुझे बड़ी संख्या में वोट दें. मैं चुने जाने के बाद ही सीएम की कुर्सी पर बैठूंगा. चुनाव फरवरी में होने हैं, लेकिन मैं मांग करता हूं कि नवंबर में महाराष्ट्र चुनाव के साथ यहां चुनाव कराए जाएं. चुनाव होने तक पार्टी से कोई और मुख्यमंत्री होगा. अगले 2-3 दिनों में विधायकों की बैठक होगी, जिसमें अगले सीएम पर फैसला होगा."

'हम देश के लिए यूं ही लड़ते रहेंगे'

सीएम केजरीवाल ने कहा, "हम पर हमेशा आशीर्वाद देने के लिए मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं. हम सभी समस्याओं पर काबू पा रहे हैं. हम बड़े दुश्मनों से लड़ रहे हैं और सफल हो रहे हैं. हम सिर्फ एक छोटी सी पार्टी हैं जिसने इस देश की राजनीति को बदल दिया है. मैं इसके लिए भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं. उनकी साजिशें हमारे चट्टान जैसे हौसलों को नहीं तोड़ पाईं, हम फिर से आपके बीच में हैं. हम देश के लिए यूं ही लड़ते रहेंगे, बस आप सब लोगों का साथ चाहिए."

'वो आप और केजरीवाल की हिम्मत को तोड़ना चाहते थे'

आप संयोजक केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने मुझे जेल भेजा क्योंकि उनका लक्ष्य AAP और अरविंद केजरीवाल की हिम्मत को तोड़ना था... उन्हें लगा कि वे हमारी पार्टी को तोड़ देंगे और मुझे जेल में डालकर दिल्ली में सरकार बना लेंगे, लेकिन हमारी पार्टी नहीं टूटी... मैंने जेल से इस्तीफा नहीं दिया क्योंकि मैं भारत के संविधान की रक्षा करना चाहता था. मैं उनके फॉर्मूले को फेल करना चाहता था. SC ने केंद्र सरकार से पूछा कि जेल से सरकार क्यों नहीं चल सकती. SC ने साबित कर दिया कि जेल से सरकार चल सकती है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget