एक्सप्लोरर

Who is Rajmata Amrita Roy: महुआ मोइत्रा के खिलाफ कृष्णानगर सीट पर राजमाता अमृता रॉय ही क्यों बनीं BJP की पहली पसंद? जानें

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने रविवार को उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की थी, जिसमें राजमाता अमृता रॉय का भी नाम है.

Who is Rajmata Amrita Roy: लोकसभा चुनाव 2024 में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) की महुआ मोइत्रा को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से राजमाता अमृता रॉय सीधी टक्कर देती नजर आएंगी. पार्टी ने राज्य की कृष्णानगर सीट से उन्हें उम्मीदवार बनाया है. रविवार (24 मार्च, 2024) को आई बीजेपी उम्मीदवारों की पांचवीं सूची में राजमाता का नाम शामिल किया गया. 

अमृता रॉय का नाता कृष्णानगर के राज परिवार से है. वह वहां की राजबाड़ी की राजमाता भी कहलाती हैं. पश्चिम बंगाल की विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी में 20 मार्च, 2024 को वह आधिकारिक तौर पर बीजेपी में शामिल हुई थीं. राज्य के सियासी गलियारों में इसके बाद कहा जाने लगा था कि बीजेपी महाराजा कृष्णचंद्र के राजघराने से किसी को महुआ मोइत्रा के खिलाफ मैदान में उतार सकती है. 

कृष्णानगर से कैंडिडेट बनाने पर क्या बोलीं अमृता रॉय?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजमाता अमृता रॉय को लोकसभा चुनाव में इस सीट से उम्मीदवार बनाने के लिए सबसे पहले जिला स्तर के पार्टी नेतृत्व ने रुचि दिखाई थी. प्रत्याशी बनाए जाने के बाद उन्होंने 'आनंदबाजार ऑनलाइन' से कहा- नदिया के इतिहास में हर कोई राजा कृष्णचंद्र की भूमिका और योगदान को जानता है. भारत को समावेशी बनाने कृष्णानगर के राजघराने का अहम योगदान रहा है और आज भी इस बात को याद किया जाता है. मैं राजघराने की बहू के तौर पर सियासी मैदान में नहीं आई हूं बल्कि मैं आम लोगों की आवाज बनकर यहां पहुंची हूं. मुझे पूरी उम्मीद है कि लोग दोनों हाथों से मुझे आशीर्वाद देंगे.  

TMC का गढ़ है यह सीट, 2019 में जीती थीं महुआ मोइत्रा

महुआ मोइत्रा को सियासी चुनौती देने वाली नेता का नाम तब घोषित किया गया है, जब कुछ ही दिनों पहले टीएमसी की नेत्री ने कृष्णानगर से बीजेपी कैंडिडेट न घोषित करने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा था. वहां चुनावी जंग इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि यह सीट लंबे समय से टीएमसी का गढ़ रही है. 2019 के आम चुनाव में महुआ मोइत्रा इस सीट से जीती थीं.  

राजमाता से इतर BJP ने और नामों पर भी किया था विचार 

सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि इस संसदीय क्षेत्र के लिए पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर के एथलीट झूलन गोस्वामी और सोमा बिस्वास के नामों पर भी विचार किया था. एक फिल्म एक्टर ने भी इस सीट से चुनाव लड़ने में इंट्रेस्ट दिखाया था लेकिन बीजेपी ने इस सीट के लिए सबसे उपयुक्त राजमाता अमृता रॉय को ही पाया.  

कृष्णानगर से अमृता रॉय ही क्यों बनीं BJP की पहली पसंद? 

महुआ मोइत्रा के खिलाफ राजमाता को उतारने के पीछे जो अहम कारण माने जाते हैं, वे इस प्रकार हैं: अमृता रॉय समय समय पर होने वाले सामाजिक कार्यक्रम में सक्रिय नजर आती हैं. वह इस दौरान जन-संपर्क भी करती हैं. सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेने के अलावा लोगों के बीच राजघराने की सदस्य के नाते उनसे भावनात्मक जुड़ाव है. ऐसे में बीजेपी की नजर उनके जरिए कृष्णानगर संसदीय क्षेत्र में वोट मार्जिन बढ़ाने पर है.

यह भी पढ़िएः होली खेले रघुवीरा अवध में! अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की पहली होली, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget