एक्सप्लोरर

Exit Poll 2024: क्या होते हैं एग्जिट पोल, कैसे कराए जाते हैं... दुनिया में कब पहली बार हुए, जानें Exit Poll से जुड़े हर सवाल का जवाब

Exit Poll: एक्ज़िट पोल मतदान के बाद मतदाताओं से पूछे गए सवालों के आधार पर चुनाव परिणामों का अनुमान लगाते हैं. पहला एक्ज़िट पोल 1936 में अमेरिका में किया गया था. भारत में पहला एक्ज़िट पोल 1996 में हुआ.

Lok Sabha Election Exit Poll: 18वीं लोकसभा चुनाव का आखिरी चरण 1 जून यानी आज है. आज वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे. एग्जिट पोल वोटिंग के बाद और चुनाव नतीजों से पहले जारी किए जाते हैं. आइए जानते हैं एग्जिट पोल से जुड़े हर सवाल का जवाब...

सवाल- एग्जिट पोल्स क्या है, कैसे कराए जाते हैं? 

एग्जिट पोल के जरिए मतदान करके निकले वोटरों से सवाल पूछकर ये समझने की कोशिश की जाती है कि उन्होंने किस पार्टी या उम्मीदवार को वोट किया. इसके आधार पर एग्जिट पोल तैयार होता है. एग्जिट पोल से चुनाव परिणामों का अनुमान लगाया जाता है. भारत में कोई सरकारी एजेंसी एग्जिट पोल नहीं कराती, लेकिन कई निजी एजेंसियां हैं जो एग्जिट पोल कराती हैं. कई बार एजेंसियां जनता का मूड टटोलने में कामयाब रहती हैं और एग्जिट पोल सही साबित होते हैं. हालांकि, कई बार ये अनुमान गलत भी साबित होते हैं. 

सवाल- दुनिया में कब हुआ था पहला एग्जिट पोल?

सबसे पहला एग्जिट पोल अमेरिका में 1936 में किया गया था. तब न्यूयॉर्क शहर में राष्ट्रपति चुनाव का सर्वे कराया गया था. इस दौरान वोट डालकर बूथ से निकले वोटरों से पूछा गया था कि वे किस उम्मीदवार को वोट करके आए हैं. ये एग्जिट पोल जॉर्ज गैलप और क्लॉड रोबिंसन ने किया था. इस एग्जिट पोल में सामने आया था कि  फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट चुनाव जीतेंगे. इस चुनाव में एग्जिट पोल सही साबित हुए. इसके बाद एग्जिट पोल चर्चित हो गए. 1937 में ब्रिटेन और 1938 में फ्रांस में एग्जिट पोल हुए. भारत में एग्जिट पोल की शुरुआत 1996 में हुई थी. 

सवाल- प्री पोल और पोस्ट पोल क्या होते हैं?

प्री पोल और एग्जिट पोल में अंतर होता है. चुनाव की घोषणा और मतदान से पहले जो सर्वे कराया जाता है, उसे प्री पोल कहते हैं. जैसे इस बार लोकसभा चुनाव का ऐलान चुनाव आयोग ने 16 मार्च को किया था. पहले चरण के लिए मतदान 19 अप्रैल को हुआ था. यानी 16 मार्च से 19 अप्रैल तक जो सर्वे कराया गया, उन्हें प्री पोल कहा जाएगा. वहीं एग्जिट पोल हमेशा मतदान के दिन होता है. वोट डालकर निकले मतदाताओं से पूछा जाता है कि उन्होंने किसे वोट किया, इस आधार पर एग्जिट पोल तैयार किया जाता है. हालांकि, मतदान पूरा होने के बाद ही इन्हें जारी किया जाता है. 

सवाल- एग्जिट पोल को लेकर क्या है ECI गाइडलाइंस?

भारत में एग्जिट पोल पर किसी तरह की मनाही नहीं है. हालांकि, चुनाव आयोग ने एग्जिट पोल के लिए कुछ नियम बनाए हैं. इन नियमों के मुताबिक, एग्जिट पोल के परिणामों को मतदान के समय प्रसारित नहीं किया जा सकता. इन्हें मतदान के बाद प्रसारित किया जाता है. इसके लिए एजेंसी को चुनाव आयोग से अनुमति लेनी पड़ती है. इतना ही नहीं एजेंसी को स्पष्ट रूप से बताना होता है कि यह सिर्फ एक अनुमान है. लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126ए के तहत एग्जिट पोल को शामिल किया गया है. 

सवाल- भारत में क्या है चुनावी सर्वे का इतिहास?

भारत में पहला एग्जिट पोल 1996 में सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज ने किया था. एजेंसी ने अनुमान जताया था कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार बनेगी. लोकसभा चुनाव के नतीजे एग्जिट पोल के मुताबिक आए. इसके बाद भारत में एग्जिट पोल का चलन बढ़ गया. भारत में एग्जिट पोल कुछ ही मामलों में गलत साबित हुए हैं. 2014 में एग्जिट पोल में बीजेपी की जीत का अनुमान लगाया गया था, 2014 में बीजेपी सत्ता में आ गई. इसी तरह 2019 के लोकसभा चुनाव में भी एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार का अनुमान जताया गया था और नतीजे एग्जिट पोल के मुताबिक ही आए. हालांकि, ये स्पष्ट है कि एग्जिट पोल हमेशा स्पष्ट नहीं होते, कई बार ये गलत भी साबित होते रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget