एक्सप्लोरर

WB Panchayat Elections 2023: बंगाल के दो ब्लॉक के 458 सीटों पर नहीं होगा मतदान, बूथों से मतपेटियां वापस भेजी गई, TMC के उम्मीदवार जीते

Bengal Panchayat Elections 2023: पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव के लिए बीते 6 जुलाई को चुनाव प्रचार थम गया. अब सभी मतदाता 8 जुलाई को मतदान करेंगे. जबकि नतीजे 11 को आएंगे.

Bengal Panchayat Election 2023 News: पश्चिम बंगाल में 8 जुलाई को होने वाले पंचायत चुनावों के लिए गुरुवार (6जून) को प्रचार का आखिरी दिन था. इस बीच खबर है कि राज्य के उत्तरी दिनाजपुर में चोपड़ा ब्लॉक और दक्षिण 24-परगना में कैनिंग- I ब्लॉक में मतदान नही होगा. यहां के सभी सीटों पर से खाली बैलेट बॉक्स को वापस चुनाव विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है. इन दोनों ब्लॉक के 18 पंचायतों में कुल 458 सीटें, पंचायत समिति की 60 सीटें और जिला परिषद की 6 सीटें हैं. 

बंगाल के इन दोनों ब्लॉक में खाली मतपेटियों को एक वाहन पर रखकर रायगंज स्थित जिला निर्वाचन विभाग भेजा गया. यहां के एक भी बूथ पर मतदान नहीं होगा क्योंकि यहां के किसी भी सीट पर विपक्षी पार्टी के किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया है, इसलिए इन दोनों ब्लॉक में चुनाव नहीं होंगे.

निर्विरोध जीते सभी उम्मीदवार 
राज्य के इन दोनों ब्लॉक में तीनों स्तरों की सभी सीटों पर तृणमूल के उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत हासिल की है. चोपड़ा बीडीओ समीर मंडल ने कहा, 'केवल एक राजनीतिक दल (तृणमूल) के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया. इसलिए चुनाव नहीं होंगे और मतपेटियां वापस भेज दी गई हैं. 

इन दोनों ब्लॉक में तृणमूल नेताओं ने दावा किया कि विपक्षी दलों के पास संगठनात्मक समर्थन की कमी है और वे उम्मीदवार नहीं उतार सकते. कैनिंग के तृणमूल विधायक परेशराम दास ने कहा, "अपनी विफलता को छिपाने के लिए वे निराधार आरोप लगा रहे हैं."

बीजेपी और कांग्रेस ने लगाए आरोप
राज्य के उत्तरी दिनाजपुर में चोपड़ा ब्लॉक में पंचायतों में 217 सीटें, पंचायत समिति की 30 सीटें और जिला परिषद की 3 सीटें है. वहीं दक्षिण 24-परगना में कैनिंग- I ब्लॉक में पंचायत की 241 सीटें, पंचायत समिति की 30 सीटें और जिला परिषद की 3 सीटें है. जहां की सभी बूथों पर गुरुवार को बीडीओ कार्यालय वीरान दिखे. 

हालांकि, कैनिंग बीजेपी नेता उत्पल नस्कर ने दावा किया, "मेरी पार्टी ने कम से कम तीन बार नामांकन दाखिल करने की कोशिश की लेकिन हमारे उम्मीदवारों को पीटा गया. पुलिस और प्रशासन ने बेशर्मी से तृणमूल की मदद की." चोपड़ा में, कांग्रेस नेता अशोक रॉय ने कहा कि विपक्ष "तृणमूल के आतंक शासन" के कारण मैदान से बाहर रहा.

ये भी पढ़ें- Bengal Panchayat Polls: बंगाल में इलेक्शन टीम की किट में कार्बोलिक एसिड क्यों, जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget