एक्सप्लोरर

नंदीग्राम से बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी के पास ना गाड़ी ना गहना, जानें कितनी है संपत्ति

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में नंदीग्राम के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है. एफिडेविट के मुताबिक, उनके पास 24 लाख से अधिक की चल और कई अचल संपत्तियां हैं.

How Much Wealth Does Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी 26वें विधानसभा चुनाव में दो सीटों नंदीग्राम और भवानीपुर से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने नंदीग्राम से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर अपना नॉमिनेशन फाइल किया है. सुवेंदु अधिकारी ने अपने नॉमिनेशन पेपर में अपनी चल और अचल संपत्ति के बारे में क्या बताया? और विधानसभा के मौजूदा विपक्षी नेता के नाम पर क्या कोई कार है? यहां हम आपको बताने जा रहें हैं कि उन्होंने अपने एफिडेविट में  कितनी संपत्तियों की घोषणा की है.

सुवेंदु अधिकारी ने 30 मार्च को जमा था किया अपना एफिडेविट

नंदीग्राम के उम्मीदवार के तौर पर सुवेंदु अधिकारी ने अपना एफिडेविट बीते 30 मार्च को जमा किया था. उन्होंने इस एफिडेविट में पिछले 5 वित्तीय वर्ष में हुई अपनी इनकम के बारे में बताया है. नंदीग्राम से उम्मीदवार सुवेंदु ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में उनकी इनकम 8 लाख 13 हजार 170 रुपए थी, जबकि वित्तीय वर्ष 2021-22 में उनकी इनकम 8 लाख 8 हजार 461 रुपए की थी.

कितनी संपत्ति के मालिक हैं सुवेंदु अधिकारी?

साल 2022-23 की वित्तीय वर्ष में सुवेंदु अधिकारी की इनकम 8 लाख 78 हजार 400 रुपए थी, तो वित्तीय वर्ष 2023-24 में उनकी इनकम थोड़ी बढ़ी. उस वित्तीय वर्ष में उनकी इनकम 10 लाख 37 हजार 160 रुपये थी. हालांकि, वित्तीय वर्ष 2024-25 में पश्चिम बंगाल विधानसभा के मौजूदा विपक्षी नेता की इनकम काफी बढ़ गई और उनकी इनकम 17 लाख 38 हजार 590 रुपये हो गई. सुवेंदु अधिकारी ने एफिडेविट में अपनी चल और अचल संपत्ति की रकम भी बताई. उन्होंने लाइफ इंश्योरेंस और म्यूचुअल फंड समेत कई फील्ड में इन्वेस्टमेंट का भी जिक्र किया, जिसमें कुल मिलाकर, सुवेंदु की चल संपत्ति 2457600.01 रुपये है यानी, उनके पास 24 लाख 57 हजार 600 रुपये की चल संपत्ति है.

विपक्षी नेता के पास ना गाड़ी है और ना गहना

सुवेंदु अधिकारी ने अपने एफिडेविट में बताया कि उनके पास कोई कार नहीं है. उन्होंने ये भी बताया कि उनके पास कोई गहने या कीमती संपत्ति नहीं है. उन्होंने अचल संपत्ति का जिक्र करते हुए बताया कि एगरा में खेती की जमीन में उनका हिस्सा है और उनके पास नंदीग्राम में 1.98 एकड़ जमीन भी है. कुल मिलाकर, उनके नाम पर 2.46 एकड़ खेती की जमीन है. एगरा में खेती की जमीन परिवार से विरासत में मिली है और नंदीग्राम में खेती की जमीन उन्हें दान में मिली थी. उन्होंने बताया कि एगरा में उस खेती की जमीन की मौजूदा कीमत 1 लाख 5 हजार रुपए है और नंदीग्राम में उनके नाम पर खेती की जमीन की कीमत 8 लाख रुपए है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget