एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल: CM ममता बनर्जी ने PM मोदी को बदले की धमकी दी, बोलीं- इंच इंच का बदला लूंगी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. साथ ही उन्हें धमकी भरे अंदाज में कहा कि मैं आने वाले दिनों में इंच इंच का बदला लूंगी.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में छह चरणों की हुई वोटिंग के बाद मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने बीजेपी पर केंद्रीय बलों का इस्तेमाल वोटिंग के लिए करने का आरोप लगाया है. साथ ही तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) अध्यक्ष ममता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी भरे अंदाज में कहा कि मैं इंच-इंच का बदला लूंगी. आपने मुझे और बंगाल को बार-बार बदनाम किया है.

ममता बनर्जी ने दक्षिण परगना जिले के बसंती इलाके में एक रैली में कहा, “मैं केंद्रीय बलों का अपमान नहीं कर रही. लेकिन उन्हें मतदाताओं को प्रभावित करने का निर्देश दिया गया है. पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों की नियुक्ति करने के नाम पर बीजेपी जबरन आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ता को यहां भेज रही है.’’ उन्होंने कहा, “मुझे शक है कि आरएसएस कार्यकर्ताओं को (केंद्रीय बलों की) वर्दी में पश्चिम बंगाल में भेजा जा रहा है.”

साथ ही बनर्जी ने कहा कि घाटल निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी भारती घोष की सुरक्षा का प्रभार संभाल रहे केंद्रीय बलों के अधिकारियों की गोलीबारी में तृणमूल कांग्रेस का एक कार्यकर्ता घायल हो गया. उन्होंने कहा, “आज केंद्रीय बलों ने एक केंद्र में गोली चलाई. मैंने सुना कि अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाला मेरा एक भाई घायल हो गया.”

बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्रीय बलों के कर्मी कतार में खड़े मतदाताओं से बीजेपी के पक्ष में वोट डालने को कह रहे थे. बनर्जी ने कहा, “वह ऐसा कैसे कर सकते हैं? मतदाताओं को बीजेपी के लिए वोट डालने के लिए कहना क्या केंद्रीय बलों का काम है? कुछ रिटायर्ड अधिकारियों को मोदी सरकार की तरफ से यहां मतदान कराने के लिए प्रयोग में लाया जा रहा है और उन्हें जो समझ रहा है वे वह कर रहे हैं.”

उन्होंने कहा, “आपको यह करते हुए शर्म आनी चाहिए...आप यहां अपना कर्तव्य निभाने के लिए हैं. आज आप मोदी के तहत काम कर रहे हैं, कल को किसी ओर के तहत होंगे. तब आप क्या करेंगे?”

ममता ने आगे कहा, ''भविष्य में दिन आएंगे जब इंच-इंच का बदला लिया जाएगा. बदला, हत्या कर नहीं लेकिन इसकी कीमत उन्हें चुकानी होगी. आपने कई बार बंगाल और मुझे बदनाम किया है.

पश्चिम बंगाल में लोकसभा की आठ सीटों पर छठे चरण के तहत हुए चुनावों के लिए केंद्रीय बलों की करीब 770 कंपनियों को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए तैनात किया गया था. सूबे में अन्य बड़े राज्यों के मुकाबले अधिक (82.52 प्रतिशत) वोटिंग हुई है. बंगाल में लोकसभा की 42 सीटे हैं. 33 सीटों पर छह चरणों में वोटिंग हो चुकी है. आखिरी चरण में 9 सीटों पर 19 मई को वोट डाले जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP-RSS के लिए राम मंदिर आस्था का विषय नहीं, सत्ता का जरिया', चढ़ावा चोरी पर प्रियांक खरगे का रिएक्शन
'BJP-RSS के लिए राम मंदिर आस्था का विषय नहीं, सत्ता का जरिया', चढ़ावा चोरी पर प्रियांक खरगे का रिएक्शन
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'BJP-RSS के लिए राम मंदिर आस्था का विषय नहीं, सत्ता का जरिया', चढ़ावा चोरी पर प्रियांक खरगे का रिएक्शन
'BJP-RSS के लिए राम मंदिर आस्था का विषय नहीं, सत्ता का जरिया', चढ़ावा चोरी पर प्रियांक खरगे का रिएक्शन
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget