एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022: क्या कांग्रेस में हरक सिंह रावत का करेंगे स्वागत? Harish Rawat ने 'घोषणापत्र' में कही बड़ी बात

ABP Ghoshnapatra: हरीश रावत ने हरक सिंह की कांग्रेस में वापसी की अटकलों पर कहा कि जिन लोगों ने विधानसभा सत्र के दौरान बीजेपी के पाले में जाकर सरकार को गिराया था, वो लोकतंत्र और जनता के लिए दोषी हैं.

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत (Harak Singh Rawat) को बीजेपी (BJP) ने रविवार को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया. इसके बाद से अटकलें लगाई जा रही है कि हरक सिंह रावत की कांग्रेस में वापसी हो सकती है. उनकी वापसी को लेकर सोमवार को एबीपी न्यूज़ के खास कार्यक्रम घोषणापत्र में कांग्रेस महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) ने पत्ते नहीं खोले. उन्होंने कहा कि यदि सभी लोग सहमत होंगे तो मैं भी उस निर्णय के साथ खड़ा रहूंगा.

हरीश रावत (Harish Rawat) ने कहा, ''जो लोग इस तरह (हरक सिंह रावत की वापसी) का निर्णय लेने के लिए समर्थ हैं, उन्होंने अभी तक फैसला नहीं लिया है. लेकिन एक बात जो पहले भी मैंने कही है. जिन लोगों ने विधानसभा सत्र के दौरान अचानक बीजेपी के पाले में जाकर सरकार को गिराया था. वो लोकतंत्र और जनता के लिए दोषी हैं. राजनीति के अंदर सोच में बदलाव भी आता है लेकिन जब आप कोई गलत काम करते हैं तो उसके लिए प्रायश्चित भी करना चाहिए. सार्वजनिक तौर पर यह कहने की हिम्मत होनी चाहिए कि हमसे गलती हुई है.''

उन्होंने कहा, ''हरक सिंह रावत की वापसी पर सामूहिक निर्णय लिया जाएगा. कई बार राजनीतिक परिस्थियों में आए बदलाव पर गौर करना पड़ता है. आप जब राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में होते हैं तो कभी-कभी अपने मानस को एडजस्ट करना पड़ता है. ताकि ठीक निर्णय लिया जा सके. यदि सभी लोग सहमत होंगे तो मैं भी उस निर्णय के साथ खड़ा रहूंगा.'' 

रावत ने कहा, ''कार्यकर्ताओं की भावनाओं का ख्याल रखा जाएगा. जिन कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है, उनकी मेहनत का ख्याल रहेगा.''

पौड़ी गढ़वाल जिले की कोटद्वार विधानसभा सीट से विधायक रावत (Harak Singh Rawat) कई वर्षों तक कांग्रेस में थे. पिछले विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले वह बीजेपी में शामिल हुए थे. बता दें कि रावत उन 10 कांग्रेस विधायकों में शामिल थे, जो वर्ष 2016 में तत्कालीन हरीश रावत सरकार के खिलाफ बगावत कर दी थी. बीजेपी (BJP) से निकाले जाने के बार हरक सिंह रावत (Harak Singh Rawat) ने कहा कि वे निस्वार्थ होकर कांग्रेस को जीताने का काम करेंगे.

Uttarakhand Election 2022: 'घोषणापत्र' में किस सवाल पर 'बोल्ड' हो गए हरीश रावत? जानें उन्होंने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget