एक्सप्लोरर

UP Elections: यूपी में बीजेपी और सहयोगी पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय, जानिए किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी

UP Assembly Elections 2022: बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला भी तय हो गया है. अपना दल को 14 और निषाद पार्टी को 17 सीटें मिलेंगी.

UP Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विधानसभा चुनाव में अब एक महीने से भी कम का वक्त बचा है. ऐसे में बीजेपी (BJP) और उसकी सहयोगी पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला भी तय हो गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अपना दल (Apna Dal) को 14 और निषाद पार्टी (Nishad Party) को 17 सीटें मिलेंगी. बाकी सीटों पर बीजेपी अपने उम्मीदवार उतारेगी.

कितनी सीटों की डिमांड कर रहे थे सहयोगी दल?

देर रात हुई बैठक में अपना दल 25 और निषाद पार्टी 30 सीटों की डिमांड कर रही थी. लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में अब अपना दल को 14 और निषाद पार्टी को 17 सीटें देने का फॉर्मूला तय हुआ है. पिछले विधानसभा चुनाव में अपना दल को 11 सीटें दी गई थीं, लेकिन इस बार 14 सीटें दी गई हैं.

वहीं, निषाद पार्टी को तीन सीटें बढ़ाकर दी जा रही हैं. 12 सीटों पर निषाद पार्टी के लोग लड़ेंगे. बाकी पांच सीटों पर बीजेपी अपने लोग देगी, लेकिन वो कोटा निषाद पार्टी का ही होगा. हालांकि कहा जा रहा है कि अपना दल अभी सीट के फॉर्मूले पर राजी नहीं है. उसकी बीजेपी के साथ एक बैठक फिर से होगी.

आज लगेगी उम्मीदवारों के नाम पर आखिरी मुहर

वहीं, इस बीच दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो रही है. इस बैठक में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी. यूपी समेत पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी में उच्च स्तरीय बैठक पिछले दो दिन से लगातार चल रही हैं. बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और यूपी संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी मौजूद हैं.

10 मार्च को आएंगे यूपी चुनाव के नतीजे

बता दें कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा. यूपी में सात चरणों में 10, 14, 20, 23, 27 और 3 और 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे. जबकि वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी. चुनाव आयोग ने कोरोना के मद्देनज़र यूपी, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के लिए 15 जनवरी तक किसी भी राजनीतिक रैलियों और रोड शो की अनुमति नहीं दी है.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus Cases Today: देश में बेलगाम कोरोना केस में 27% की भारी उछाल, 24 घंटों में 2 लाख 47 से ज्यादा नए केस दर्ज, ओमिक्रोन से 5488 संक्रमित

UP Election: चुनाव से पहले दो दिन में 7 विधायकों ने छोड़ा BJP का साथ, अभी और लग सकता है 13 इस्तीफों का करंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget