एक्सप्लोरर

UP Elections: BJP में बड़ी बगावत, आज सपा में शामिल होंगे योगी सरकार छोड़ने वाले 3 मंत्री और 6 विधायक

UP Elections 2022: अब तक कुल 14 विधायकों ने बीजेपी को बाय बाय कहा है, जिनमें 4 विधायक पहले ही समाजवादी पार्टी की साइकिल पर सवार हो चुके हैं.

UP Elections 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections) से पहले नेताओं के पाला बदलने की घटना तो आम है, लेकिन बीजेपी (BJP) में बड़ी बगावत हुई है, जो थमने का नाम नहीं ले रही है. आज एक साथ योगी सरकार (Yogi Adityanath) को छोड़ने वाले तीन मंत्री और बीजेपी के छह विधायक अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का दामन थामेंगे.

अब तक कुल 3 मंत्री और 11 विधायकों ने बीजेपी छोड़ी

तीन दिन पहले यूपी बीजेपी में जिस भागमदौड़ की शुरुआत हुई, आज उसका नतीजा आने वाला है. ये दावा बीजेपी के खिलाफ बगावत की अगुवाई करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य का है. चुनाव से ऐन पहले यूपी बीजेपी को एक के बाद एक झटके लगे रहे हैं. अब तक कुल 3 मंत्री और 11 विधायक बीजेपी छोड़ चुके हैं, इनमें से आज 9 नेता समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे.

अखिलेश यादव की मौजूदगी में लखनऊ में समाजवादी पार्टी के ऑफिस में 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होंगी.  जिन तीन मंत्रियों ने योगी सरकार का साथ छोड़ा है. उनमें सबसे पहला नाम खुद स्वामी प्रसाद मौर्य हैं. दूसरा नाम है दारा सिंह चौहान और तीसरे मंत्री हैं धर्म सिंह सैनी.

क्या बीजेपी को झटके लगना जारी रहेंगे?

इसके अलावा ब्रजेश प्रजापति, रोशन लाल वर्मा, भगवती सिंह सागर, मुकेश वर्मा, विनय शाक्य और बाला अवस्थी ये उन विधायकों के नाम हैं, जिन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य को समर्थन जताते हुए चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका दिया है और इनका दावा है कि ये झटके अभी जारी रहेंगे.

स्वामी प्रसाद मौर्य बीजेपी को चुनाव में हराने का दावा कर रहे हैं. उन्होंने कल ट्वीट किया, ‘’आरएसएस रूपी नाग और बीजेपी रूप सांप को स्वामी नेवला बनकर ख़त्म करने का काम करेंगे.’’ उन्होंने कहा कि पिछड़ों का आरक्षण बीजेपी ने अजगर बनकर निगल लिया, जिसकी वजह से स्वाभिमानी लोग इस्तीफ़े दे रहे हैं.

अवतार सिंह भड़ाना आरएलडी में शामिल

बता दें कि इन नेताओं को मिलाकर अब तक कुल 14 विधायकों ने बीजेपी को बाय बाय कहा है, जिनमें 4 विधायक पहले ही समाजवादी पार्टी की साइकिल पर सवार हो चुके हैं. जबकि अवतार सिंह भड़ाना आरएलडी में शामिल हो गये हैं.

2014 में केंद्र की सत्ता पर काबिज होने के बाद से चुनावों के ऐन पहले दूसरी पार्टियों के नेताओं का बीजेपी में आने का सिलसिला तो कई बार देखा गया. लेकिन यूपी में चुनाव से ऐन पहले कुछ उलटा हो रहा है. 300 से ज्यादा सीटों वाली लोकप्रिय योगी सरकार को चुनावी इम्तिहान से पहले बड़े झटके लग रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: यूपी में पहले चरण के लिए आज से शुरू होगा नामांकन का सिलसिला, इन सीटों पर रहेगी खास नजर

UP Election 2022: यूपी में BJP के संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट आई सामने, जल्द होगा एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget