एक्सप्लोरर

UP Election Result 2022: हाई कमान देगा यूपी 'फतह का गिफ्ट'! बीजेपी संसदीय बोर्ड के मेंबर बन सकते हैं योगी आदित्यनाथ

UP Assembly Election Result 2022: योगी आदित्यनाथ बीजेपी संसदीय बोर्ड के मेंबर बनाए जा सकते हैं. होली के आसपास बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा संसदीय बोर्ड का पुनर्गठन करेंगे.

अगर रुझान नतीजों में तब्दील हुए तो हाई कमान योगी आदित्यनाथ का पार्टी में कद और बढ़ा सकता है. योगी आदित्यनाथ बीजेपी संसदीय बोर्ड के मेंबर बनाए जा सकते हैं. होली के आसपास बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा संसदीय बोर्ड का पुनर्गठन करेंगे, जिसमें योगी आदित्यनाथ को बोर्ड में शामिल किया जा सकता है. पार्टी में योगी आदित्यनाथ का कद लगातार बढ़ रहा है. इसकी घोषणा 18-20 मार्च के आसपास हो जाएगी.

यूपी में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी का जादू चलता दिख रहा है. अभी तक के रुझान के हिसाब से बीजेपी यूपी में बहुमत हासिल करती दिख रही है. अभी तक 403 में से 399 सीटों पर जो रुझान आए हैं उस हिसाब से बीजेपी 274 सीटों पर आगे चल रही है. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है. वहीं समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की हर कोशिश फेल साबित होती दिख रही है. कांग्रेस का प्रदर्शन एक बार फिर बहुत निराशानजक रहा है.

बता दें कि बीजेपी को रोकने के लिए समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने आरएलडी समेत कुल 10 दलों से गठबंधन किया था, लेकिन उनका यह एक्सपेरिमेंट सच साबित होता नहीं दिख रहा है. अभी तक के रुझान में गठबंधन 118 सीटों पर ही आगे चल रही है. पार्टी को जिस वेस्टर्न यूपी बेल्ट में सबसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, वहां भी उम्मीद के मुताबिक कामयाबी मिलती नहीं दिख रही है.

वहीं बीजेपी एक बार फिर अपने दम पर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है. रुझान के हिसाब से सुबह 11 बजे तक बीजेपी को 274 सीटों पर बढ़त मिली हुई थी. सरकार बनाने के लिए 202 सीटों की जरूरत है, लेकिन पार्टी ने खुद 274 सीटों पर बढ़त बना ली है. इस तरह पार्टी बहुमत के करीब नजर आ रही है. ऐसा यूपी में पहली बार होगा कि कोई पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता में आएगी.

ये भी पढ़ें

UP Election 2022: EVM पर घमासान, 3 अधिकारियों को हटाया गया, अखिलेश यादव बोले- मतगणना केंद्रों को ‘लोकतंत्र का तीर्थ’ समझें और...

Goa Election 2022: गोवा में बीजेपी-कांग्रेस को है त्रिशंकु विधानसभा की आशंका? दोनों पार्टी ने की है ये तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget