एक्सप्लोरर

Goa Election 2022: गोवा में बीजेपी-कांग्रेस को है त्रिशंकु विधानसभा की आशंका? दोनों पार्टी ने की है ये तैयारी

Goa Election 2022: गोवा विधानसभा चुनाव परिणाम से पहले बीजेपी और कांग्रेस ने बड़े स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है. दोनों ही दल समान विचार वाले दलों के संपर्क में है.

Goa Election 2022: गोवा में महीनों से जारी चुनावी घमासान में गुरुवार को नतीजों की बारी है. एग्जिट पोल के नतीजों के देखें तो ज्यादातर में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिलता दिख रहा है. इस बीच बीजेपी और कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है. बीजेपी के नेता देवेंद्र फडणवीस गोवा पहुंचे हैं. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी को इस चुनाव में बहुमत मिलेगा. हम सरकार बनाएंगे. हम कई लोगों को साथ में लेंगे. जिन्हें हम साथ लेंगे उनसे बात भी हुई है. वो सारे लोग हमारे साथ आने को तैयार हैं.

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ''महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) एक स्वतंत्र पार्टी है. ऐसी पार्टी किसी के साथ चर्चा कर सकती है. लेकिन वैचारिक तौर पर अगर हम बात करें तो बीजेपी और MGP का साथ आना नेचुरल है.''

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने उम्मीदवारों पर विश्वास नहीं है. पार्टी कमज़ोर है, पार्टी का नेतृत्व भी कमजोर है. उन्हें लगता है कि उनके लोग भाग जाएंगे. हमारा ऐसा कोई इरादा नहीं है. हम अपने बलबूते पर सरकार बनाएंगे. गोवा में इस समय बीजेपी की सरकार है.

कांग्रेस का दावा

बता दें कि कांग्रेस के उम्मीदवारों को होटल में शिफ्ट किया गया है. कांग्रेस का कहना है कि चुनाव परिणाम बाद गठबंधन को लेकर अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप से भी चर्चा चल रही है. प्रदेश कांग्रेस प्रमुख गिरीश चोडनकर ने इसकी पुष्टि की है. इस दावे पर आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अमित पालेकर ने कहा है कि हम बीजेपी छोड़कर किसी भी गठबंधन को समर्थन दे सकते हैं.

चोडनकर ने कहा, ‘‘बीजेपी द्वारा इतनी बार धोखा दिया गया है. सुदीन धवलीकर जैसे वरिष्ठ नेता को अपमानित किया गया और उन्हें कैबिनेट से बाहर कर दिया गया. एमजीपी निश्चित तौर पर बीजेपी के साथ नहीं जाएगी.’’

चोडनकर ने आरोप लगाया कि गोवा फॉरवर्ड पार्टी और एमजीपी के समर्थन से ही बीजेपी 2017 में गोवा में सरकार बना सकी, लेकिन बाद में उसने ‘‘इन पार्टियों को खत्म करने की कोशिश की.’’ कांग्रेस नेता ने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी गोवा चुनाव जीतेगी.

उन्होंने कहा, ‘‘लड़ाई कांग्रेस और बीजेपी के बीच कभी नहीं थी. मुकाबला पुरानी और नयी कांग्रेस के बीच था.’’ चुनाव परिणाम के मद्देनजर गोवा कांग्रेस के प्रभारी पी चिदंबरम भी पणजी पहुंचे हैं. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत हासिल करेगी.

एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, गोवा की कुल 40 सीटों में से बीजेपी को 13 से 17 और कांग्रेस को 12 से 16 सीटें मिल सकती है. वहीं टीएमसी गठबंधन के खाते में पांच से 9 सीटें जा सकती है. अन्य पर दो को जीत मिल सकती है. गोवा में टीएमसी और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) गठबंधन कर चुनाव लड़ी है.

EVM को लेकर अखिलेश यादव के आरोपों के बाद इस अधिकारी पर गिरी गाज, चुनाव आयोग ने दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत समेत दुनिया के 20 देशों की दवाएं US में टैक्स फ्री, इन बीमारियों में असरदार
भारत समेत दुनिया के 20 देशों की दवाएं US में टैक्स फ्री, इन बीमारियों में असरदार
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
मुस्लिम से हिंदू बनी थीं खुशबू सुंदर, पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, एक्टिंग से राजनीति तक में छोड़ी छाप
मुस्लिम से हिंदू बनी थीं खुशबू सुंदर, पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत समेत दुनिया के 20 देशों की दवाएं US में टैक्स फ्री, इन बीमारियों में असरदार
भारत समेत दुनिया के 20 देशों की दवाएं US में टैक्स फ्री, इन बीमारियों में असरदार
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
मुस्लिम से हिंदू बनी थीं खुशबू सुंदर, पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, एक्टिंग से राजनीति तक में छोड़ी छाप
मुस्लिम से हिंदू बनी थीं खुशबू सुंदर, पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Swiggy डिलीवरी बॉय से रेस्टोरेंट मालिक बना शख्स, वायरल हुई कहानी
Swiggy डिलीवरी बॉय से रेस्टोरेंट मालिक बना शख्स, वायरल हुई कहानी
Apple iPad 12 में मिलेगी A19 Chip और 8GB RAM की ताकत, Leak में खुला राज
Apple iPad 12 में मिलेगी A19 Chip और 8GB RAM की ताकत, Leak में खुला राज
NLSIU में रिसर्च फेलोशिप का मौका, 2 लाख रुपये तक मिलेगा स्टाइपेंड
NLSIU में रिसर्च फेलोशिप का मौका, 2 लाख रुपये तक मिलेगा स्टाइपेंड
Embed widget