एक्सप्लोरर

UP Election Result 2022: यूपी चुनाव में फूला 'हाथी' का दम, अपने मजबूत सियासी गढ़ों में क्यों बुरी तरह हारी बसपा

UP Assembly Election Result 2022: उत्तर प्रदेश 2022 के विधानसभा चुनाव नतीजों में बहुजन समाज पार्टी की हालत किसी से छिपी नहीं है. पार्टी को महज एक सीट मिली है. बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से इकलौते बसपा उम्मीदवार उमाशंकर सिंह जीते हैं.

उत्तर प्रदेश 2022 के विधानसभा चुनाव नतीजों में बहुजन समाज पार्टी की हालत किसी से छिपी नहीं है. पार्टी को महज एक सीट मिली है.  बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से इकलौते बसपा उम्मीदवार उमाशंकर सिंह जीते हैं. साल 2012 के बाद जो बसपा का राजनीतिक पतन शुरू हुआ, वो बदस्तूर जारी है. 2017 में जब यूपी ने मोदी लहर देखी थी, उस वक्त भी बसपा 19 सीट जीतने में कामयाब रही थी. लेकिन आज आलम ऐसा है कि कभी जिन जिलों को बसपा का मजबूत गढ़ माना जाता था, वहां आज उसके उम्मीदवार वोटों को तरस रहे हैं.

2017 में बसपा अंबेडकरनगर जिले की 3 सीट जीतने में कामयाब रही थी लेकिन इस चुनाव में उसका आखिरी किला भी उसके हाथों से निकल गया. मायावती पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आती हैं. यूपी ने कभी वो जमाना भी देखा था, जब आगरा, मुजफ्फरनगर, बिजनौर जैसे जिलों में बसपा सबसे ज्यादा सीटें जीतती थी. इसी वजह से उसने 2007 के चुनाव में अपने दम पर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी. 

बसपा इस बार भी 2007 की तर्ज पर सोशल इंजीनियरिंग के फॉर्मूले पर मैदान में उतरी थी, लेकिन यह भी बुरी तरह फ्लॉप रहा. आगरा के एत्मादपुर, आगरा ग्रामीण, आगरा कैंट, फतेहपुर व खेरागढ़ में बसपा पहले चुनाव जीतती रही है. 

अंबेडकरनगर में झटका

बसपा को सबसे ज्यादा झटका अंबेडकरनगर में लगा. इस जिले में कुल पांच विधानसभा सीट हैं. पिछले चुनाव में बसपा कटेहरी, जलालपुर और अकबरपुर जीतने में कामयाब रही थी.  कटेहरी से चुनाव जीतने वाले लालजी वर्मा और अकबरपुर से चुनाव जीतने वाले रामअचल राजभर को बसपा से निकाल दिया गया. बसपा ने इनकी जगह नए उम्मीदवारों पर दांव लगाया लेकिन वह फेल हो गया. 

सोशल इंजीनियरिंग भी धरी रह गई

15 साल पहले बसपा ने सोशल इंजीनियरिंग से सत्ता हासिल करने का जो फॉर्मूला अपनाया था, उसे इस बार प्रदेश की जनता ने पूरी तरह नकार दिया. बसपा ने अयोध्या से प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन शुरू किया था, जो उसके कोई काम नहीं आया. हालांकि 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा का मूल दलित आधार अभी भी कायम है और उसका वोट शेयर करीब 13 फीसदी है

अर्श से फर्श तक आई बसपा

शुरुआती चरण के दौरान मायावती केवल अपने ट्वीट के जरिए वोटर्स के बीच गईं. चुनाव अभियान की कमान उनके करीबी विश्वासपात्र सतीश चंद्र मिश्रा ने संभाल रखी थी. पार्टी को मजबूती देने और संगठन के कामों की वजह से प्रचार नहीं कर पाईं. वह पहले चरण के मतदान के कुछ दिन पहले प्रचार को निकलीं और चुनावी रैलियों में भी भाग लिया लेकिन तब तक शायद देर हो चुकी थी.

बसपा ने राज्य में चार बार अपनी सरकार बनाई है, जिसमें एक पूर्ण बहुमत की सरकार भी शामिल है. पार्टी 1993 में सपा के नेतृत्व वाली सरकार का भी हिस्सा थी. 2001 में बसपा अध्यक्ष बनने वाली मायावती चार बार राज्य की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं.

ये भी पढ़ें- Punjab CM Oath Ceremony: इस तारीख को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भगवंत मान

Election Result 2022: योगी आदित्यनाथ की सत्ता में वापसी से पंजाब में 'आप' की लहर तक... विधानसभा चुनाव में ये चीजें हुईं पहली बार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
FIFA World Cup Prize Money: आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
FIFA वर्ल्ड कप में आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget