एक्सप्लोरर

Election Result 2022: योगी आदित्यनाथ की सत्ता में वापसी से पंजाब में 'आप' की लहर तक... विधानसभा चुनाव में ये चीजें हुईं पहली बार

चार राज्यों में बीजेपी सत्ता पर काबिज होने जा रही है तो एक राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है.

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं. चार राज्यों में बीजेपी सत्ता पर काबिज होने जा रही है तो एक राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है. बीजेपी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में जीत हासिल की है, वहीं आप को पंजाब में बंपर जीत मिली है. इस चुनाव में कई चीजें ऐसी हुईं हैं जो पहली बार घटी हैं. 

- यूपी में 37 साल बाद ऐसा हो रहा है कोई सरकार 5 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद सत्ता में वापस आ रही है. बीजेपी ने 403 सीटों में 273 पर जीत हासिल की है. 

- पंजाब में आप की एतिहासिक जीत

पंजाब में आप की झाड़ू ऐसी चली कि विपक्ष के कई दिग्गज नेता साफ हो गए. अरविंद केजरीवाल की इस पार्टी ने 117 में से 92 पर जीत हासिल की है. आप ने 2014 के लोकसभा चुनाव में ही पंजाब में अच्छा प्रदर्शन करके ये बता दिया था कि वह यहां पर कांग्रेस, बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के लिए मुश्किलें खड़ी करनी वाली है. उस चुनाव में आप ने 4 सीटों पर जीत हासिल की थी. इसके बाद 2017 के विधानसभा चुनाव में आप को 20 सीटों पर जीत मिली.

- आप के 6 उम्मीदवार इस चुनाव में वो कर दिखाए जो पिछले कई वर्षों में कोई नेता नहीं कर पाया था. आप के इन उम्मीदवारों ने चार पूर्व मुख्यमंत्रियों को मात दी है. 

- भदौर सीट पर मोबाइल रिपेयर शॉप के मालिक लाभ सिंह ने कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी को हराकर हैरान कर दिया. 

- अमृतसर ईस्ट सीट पर जीवन ज्योत कौर ने नवजोत सिंह सिद्धू और बिक्रम मजीठिया को पटखनी देकर स्टार बन गईं.

- वहीं, पटियाला में अजीत पाल सिंह कोहली ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को शिकस्त दी.

- चमकौर साहिब सीट पर कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी को आप के चरणजीत सिंह चन्नी से मात मिली. इसके अलावा जगदीप कंबोज ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल से विधायकी छिनी. 

-योगी आदित्यनाथ लगातार दो बार मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले बीजेपी के पहले नेता होंगे. उन्होंने ना सिर्फ पांच साल का कार्यकाल पूरा किया, बल्कि सत्ता में भी वापसी की. 

कैसे बीजेपी को मिली एतिहासिक जीत

बेरोजगारी और तीन कृषि कानूनों पर किसानों के विरोध के साथ कोविड महामारी की दूसरी लहर को गलत तरीके से संभालने के लिए यूपी प्रशासन को आलोचना का सामना करना पड़ा. लेकिन योगी आदित्यनाथ के प्रशासन ने अपने प्रदर्शन के माध्यम से आलोचना को दूर करने का फैसला किया, जैसा कि चुनावी नतीजों के आंकड़ों से पता चलता है. योगी प्रशासन ने सुनिश्चित किया कि बीजेपी नीत केंद्र द्वारा चलाई जा रही सामाजिक कल्याण योजनाओं के साथ-साथ राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं का प्रभाव जनता तक एकरूपता के साथ पहुंचे.

ये भी पढ़ें- BJP की धमाकेदार जीत को ममता बनर्जी ने बताया 'वोटों की लूट', 2024 के चुनाव को लेकर फूंक दिया बिगुल 

UP Election Result: नतीजों पर बोलीं मायावती- अफवाह फैलाकर जीती BJP, अखिलेश ने कहा- दूर हुआ भगवा पार्टी का भ्रम

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget