एक्सप्लोरर

UP Election Result 2022: यूपी में बाइसिकल पर भारी बुलडोजर, इन जिलों में बीजेपी ने किया क्लीन स्वीप

UP Assembly Election Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और बीजेपी भारी बहुमत के साथ फिर राज्य में इतिहास रचने जा रही है. 37 साल बाद कोई सरकार कार्यकाल पूरा करने के बाद राज्य में दोबारा सरकार बनाएगी.

UP Assembly Election Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और बीजेपी भारी बहुमत के साथ फिर राज्य में इतिहास रचने जा रही है. 37 साल बाद कोई सरकार कार्यकाल पूरा करने के बाद राज्य में दोबारा सरकार बनाएगी. बीजेपी के लिए ये चुनाव कई मायने में एतिहासिक रहा. 20 से ज्यादा ऐसे जिले ऐसे रहे, जहां सिर्फ बीजेपी जीती. इसमें लखीमपुर खीरी भी शामिल है, जहां किसानों को थार से कुचल दिया गया था. 

इन जिलों में सिर्फ बीजेपी का बोलबाला

लखीमपुर खीरी के अलावा गोरखपुर की सभी नौ सीटें बीजेपी के हिस्से में आई. जबकि पिछली बार चिल्लूपार सीट बसपा के हिस्से में थी.  तब यहां पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय शंकर तिवारी ने जीत हासिल की थी. इस बार वह सपा के टिकट पर मैदान में थे. 

इसके अलावा देवरिया की सभी सात सीटें बीजेपी को मिली हैं. पिछली बार भाटपाररानी सीट सपा के खाते में थी. कुशीनगर की सभी 7 सीटें बीजेपी को मिल रही हैं. जबकि पिछली बार तमकुहीराज सीट कांग्रेस के हिस्से में थी. कांग्रेस के लिए इस बार फजीहत ज्यादा इसलिए भी हुई क्योंकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी चुनाव हार गए हैं. 

संतकबीरनगर में भी बीजेपी ने इतिहास दोहराया है. बीजेपी ने यहां की सभी सीटें जीत ली हैं. वहीं गोंडा जिले की सभी सातों सीटों पर भी बीजेपी को विजय मिली है. 

हरदोई में भी बीजेपी की जीत का डंका बजा है. यहां की सभी आठों सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों ने जीत की पताका फहराई है. 2017 में यहां बीजेपी को सात सीटों पर जीत मिली थी. लखीमपुर में बीजेपी ने सभी आठ सीट जीती हैं. जबकि पीलीभीत जिले की चार सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है. पिछले चुनाव में भी बीजेपी को सभी चार सीट मिली थीं. 

गौतमबुद्धनगर में भी बीजेपी की जीत का सिलसिला जारी रहा. यहां की तीनों सीटें बीजेपी जीत गई है. वाराणसी में भी बीजेपी ने सभी नौ सीटें जीतकर क्लीन स्वीप का इतिहास दोहराया है. मिर्जापुर और सोनभद्र में इतिहास दोहराते हुए बीजेपी ने सभी नौ सीटें जीत ली हैं. 

शाहजहांपुर में भी बीजेपी ने बाकी पार्टियों का सूपड़ा साफ कर दिया है. यहां की सारी 6 सीटें बीजेपी के हिस्से में आई हैं. इससे पहले बीजेपी ने वहां 5 सीटें जीती थीं. आगरा, एटा, हापुड़, अलीगढ़, रॉबर्ट्सगंज, झांसी, ललितपुर और मथुरा की सारी सीटों पर बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया है. 

 उन्नाव में भी विपक्ष जीत के लिए तरसता नजर आया. वहां बीजेपी ने तमाम सीटों पर विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया. फर्रुखाबाद, कन्नौज, महोबा, हमीरपुर और कानपुर देहात में भी बीजेपी ने इतिहास दोहराया. यहां भी बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया है. 

सपा ने भी कई जिलों में किया क्लीन स्वीप

भले ही 23 जिलों में बीजेपी की आंधी दिखी, लेकिन कई जिले ऐसे रहे, जहां उसके लिए मुश्किलें पैदा हो गईं. अंबेडकरनगर की सभी 5 सीटें समाजवादी पार्टी ने जीतीं. वहीं आजमगढ़ में भी भगवा पार्टी के लिए मुश्किलें नजर आईं. यहां की सभी सीटें सपा के खाते में गईं. यहां कुल 10 विधानसभा सीटें हैं. वहीं कौशांबी में साइकिल पूरे दमखम से दौड़ी. जिले में सपा ने क्लीन स्वीप किया.  तीनों सीटों पर बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा. सिराथू सीट से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य चुनाव हार गए. गाजीपुर और आजमगढ़ में सपा गठबंधन ने सभी सीटों पर जीत की पताका फहराई. 

पांच राज्यों में कांग्रेस की हार के क्या हैं मायने? पंजाब में AAP की जीत से भविष्य में कांग्रेस के लिए बढ़ी चुनौती

UP Election Result 2022: यूपी में हार के बाद बोलीं मायावती- 'सपा पर भरोसा करके मुसलमानों ने की बड़ी भूल, हम सीख लेंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

By-Election Results 2026 Live: BJP ने जीता प. बंगाल में नंदीग्राम- रेजीनगर उपचुनाव, मदुरांतकम में आगे तो धारापुरम में TVK को मिली जीत
Live: BJP ने जीता प. बंगाल में नंदीग्राम- रेजीनगर उपचुनाव, मदुरांतकम में आगे तो धारापुरम में TVK को मिली जीत
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
Live: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा अनऑफिशियल वनडे भी हारी इंडिया-ए
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा अनऑफिशियल वनडे भी हारी इंडिया-ए
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
Embed widget