एक्सप्लोरर

UP Election Result 2022: यूपी में हार के बाद बोलीं मायावती- 'सपा पर भरोसा करके मुसलमानों ने की बड़ी भूल, हम सीख लेंगे'

UP Election Result 2022: यूपी चुनाव में मायावती की पार्टी बसपा सिर्फ एक सीट पर ही कब्जा कर पाई. बसपा की इस हार पर अब मायावती ने बड़ा बयान दिया है.

UP Assembly Election Result 2022: देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है. इस चुनाव में बीजेपी गठबंधन को 273 सीटें मिली हैं, जबकि बहुमत के लिए 202 सीटें चाहिए. वहीं, समाजवादी पार्टी गठबंधन के खाते में 125 सीटें गई हैं. बड़ी बात यह है कि मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी इस चुनाव में सिर्फ एक सीट पर ही कब्जा कर पाई. जबकि कांग्रेस के खाते में भी दो सीटें गईं. बसपा की इस हार पर अब मायावती ने बड़ा बयान दिया है. 

सपा पर भरोसा करके मुसलमानों ने की बड़ी भूल- मायावती

मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा है, ''कल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा की उम्मीद के विपरीत जो नतीजे आए हैं, उससे घबराकर व निराश होकर पार्टी के लोगों को टूटना नहीं है. उसके सही कारणों को समझकर और सबक सीखकर हमें अपनी पार्टी को आगे बढ़ाना है और आगे चलकर सत्ता में जरूर आना है.'' उन्होंने कहा, ''मुस्लिम समाज बसपा के साथ तो लगा रहा, लेकिन इनका पूरा वोट समाजवादी पार्टी की तरफ सिफ्ट कर गया, इससे बसपा को भारी नुकसान हुआ. मुस्लिम समाज ने बार-बार आजमाई पार्टी बसपा से ज्यादा सपा पर भरोसा करने की बड़ी भारी भूल की है.''

मायावती और ओवैसी को मिले भारत रत्न- संजय राउत

वहीं, दूसरी ओर बीजेपी की जीत को लेकर शिवसेना सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने मायावती और ओवैसी पर तंज कसा है. संजय राउत ने कहा है कि बीजेपी की जीत में मायावती और ओवैसी का बड़ा योगदान है. इस योगदान के लिए इन दोनों नेताओं को पद्म विभूषण और भारत रत्न देने होगा. संजय राउत ने शिवसेना की हार पर कहा कि यूपी में कांग्रेस और शिवसेना की जो हार हुई है, उससे बुरी हार बीजेपी की पंजाब में हुई है, जो एक संवेदनशील राज्य है.

क्या रहे यूपी के नतीजे?

उत्तर प्रदेश (कुल सीटें- 403)

Party Won
अपना दल (एस) 12
बसपा 1
बीजेपी 255
कांग्रेस 2
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक 2
निषाद 6
आरएलडी 8
समाजवादी पार्टी 111
एसबीएसपी 6

यह भी पढ़ें-

Assembly Elections Result: यूपी-पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में कौन-कौन से दिग्गज हारे, एक क्लिक में जानिए सभी नाम

UP Election Result: यूपी में टूटे कई मिथक, योगी ने 37 साल बाद BJP को दोबारा सत्ता दिलाकर लिखी नई इबारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 'गैर यादव पिछड़ों की अनदेखी...'
ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 'गैर यादव पिछड़ों की अनदेखी...'
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित

वीडियोज

Kangana Ranaut ने Dheeraj Dhoopar और Ram Kapoor की लगाई क्लास
Akanksha Chamola पर Shreya Kalra का बड़ा दावा, शो में बढ़ा ड्रामा
India's Got Latent में Samay Raina की Punchline पर हंसी नहीं रुकी
Lock Upp 2 में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शादी से पहले लड़कियों को किया था डेट
दोस्ती से प्यार और फिर शादी, Aamir Khan-Gauri Spratt की खूबसूरत लव स्टोरी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 'गैर यादव पिछड़ों की अनदेखी...'
ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 'गैर यादव पिछड़ों की अनदेखी...'
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
मल्चिंग पॉलीहाउस तकनीक से फसलों को दें थ्री-लेयर सुरक्षा, कम पानी में होगी छप्परफाड़ पैदावार
मल्चिंग पॉलीहाउस तकनीक से फसलों को दें थ्री-लेयर सुरक्षा, कम पानी में होगी छप्परफाड़ पैदावार
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
Embed widget