एक्सप्लोरर

UP Election Result 2022: ओवैसी यूपी में नहीं जमा पाए रंग, तीखे बयानों से किए सियासी वार, फिर भी सूपड़ा हुआ साफ

UP Election Result 2022: एआईएमआईएम ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारने का दावा किया था.

UP Election Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में असुदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली आल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (AIMIM) के अधिकतर उम्मीदवार पांच हजार मतों के आंकडे को पार नहीं कर पाए हैं और राज्य के मतदाताओं ने उन्हें बुरी तरह नकार दिया है. उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 विधानसभा सीटों में अभी तक आए रुझान के आधार पर एआईएमआईएम को इस बार आधा फीसदी से भी कम मत मिलता हुआ नजर आ रहा है.

चुनाव आयोग से शाम चार बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमगढ़ से एआईएमआईएम के उम्मीदवार कमर कमाल को 1368 वोट, देवबंद सीट से उमैर मदनी 3145 वोट, जौनपुर से अभयराज 1340 वोट, कानपुर कैंट से मुइनुददीन 754 वोट, लखनऊ मध्य से सलमान को 463 वोट, मुरादाबाद से बाकी रशीद को 1266 वोट, मेरठ से इमरान अहमद को 2405 वोट, मुरादाबाद ग्रामीण से मोहीद फरगनी को 1771 वोट, निजामाबाद से अब्दुररहमान अंसारी 2116 वोट, मुजफफर नगर से मो इंतजार को 2642 वोट, संडीला से मो रफीक को 1363 वोट, टांडा से इरफान को 4886 वोट, सिराथू से योर मोहम्मद को 571 वोट तथा बहराइच से राशिद जमील को 1747 वोट प्राप्त हुए हैं .

चुनाव आयोग की बेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में एआईएमआईएम को अभी तक 0.43 फीसदी वोट प्राप्त हुए हैं . एआईएमआईएम ने उप्र विधानसभा चुनाव में सौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारने का दावा किया था . ओवैसी ने अपने उम्मीदवार उन्ही सीटों पर उतारे थे जो मुस्लिम बाहुल्य थी लेकिन प्रदेश के मुसलमानों सहित विभिन्न मतदाताओं ने ने उन्हें बुरी तरह से नकार दिया . पिछले विधानसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी ने 38 सीटों पर चुनाव लड़ा था और इनमें से 37 सीटों पर उसके उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी.

UP Election Result 2022: रैलियों में जबरदस्त भीड़, मजबूत इलेक्शन कैंपेन, फिर भी क्यों हार गई समाजवादी पार्टी, ये हैं 5 बड़े कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
Embed widget