एक्सप्लोरर

UP Election 2022: चुनाव लड़ने को लेकर अखिलेश यादव पर बीजेपी नेताओं का हमला, डिप्टी सीएम बोले - सुरक्षित ठिकाने की तलाश में लगा समय

Akhilesh Yadav Election: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि अखिलेश विधानसभा चुनाव लड़ने से डर रहे हैं और सुरक्षित ठिकाने की तलाश हो रही है. 

Akhilesh Yadav Seat UP: सीएम योगी आदित्यनाथ के बाद अब समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव भी चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है. इस खबर के आते ही बीजेपी अब अखिलेश यादव पर हमलावर हो गई है. खुद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि अखिलेश विधानसभा चुनाव लड़ने से डर रहे हैं और सुरक्षित ठिकाने की तलाश हो रही है. 

बीजेपी का मुकाबला नहीं कर सकते अखिलेश - मौर्य
डिप्टी सीएम ने ट्विटर पर लिखा कि, "अखिलेश यादव जी विधानसभा चुनाव लड़ने से डर रहे हैं,सुरक्षित ठिकाना तलाशने के लिए इतना समय लगा दिया,विकास की ज़मीन पर लड़ने से डरते हैं श्री अखिलेश जी ,पहले बताओ 2012 से 2017 में सबसे ज़्यादा विकास कहां किया है, भाजपा के विकास का मुक़ाबला नहीं कर सकते हैं श्री अखिलेश जी आप."

ये भी पढ़ें - Assembly Election 2022 Poll of Polls: यूपी-पंजाब में किसकी बनेगी सरकार? क्या योगी आदित्यनाथ रचेंगे इतिहास या अखिलेश का चलेगा जादू?

मंत्री मोहसिन रजा ने भी ली चुटकी
केशव प्रसाद मौर्य के अलावा बीजेपी के बाकी नेता भी अखिलेश के चुनाव लड़ने की खबर को लेकर उन्हें घेरने में जुट गए हैं. उत्तर प्रदेश के मंत्री मोहसिन रज़ा ने भी अखिलेश पर चुटकी लेते हुए कहा कि, "अखिलेश यादव मन से चुनाव तो नहीं लड़ने जा रहें बल्कि वो भरे मन से चुनाव लड़ने जा रहे हैं क्योंकि BJP ने CM योगी जी और उपमुख्यमंत्री केशव जी को चुनाव लड़ाने की बात की तो इसे लेकर उनके पार्टी के सदस्य ने जरूर सवाल किया होगा कि आप क्यों नहीं चुनाव लड़ेंगे? मुझे नहीं लगता कि वो चुनाव लड़ना पसंद करते हैं क्योंकि मैदान में जाने वाले लोग हमेशा मैदान में दिखते हैं."

अखिलेश की सीट को लेकर अटकलें शुरू
बता दें कि उत्तर प्रदेश की सियासत में इस बार कई दिग्गज चुनावी मैदान में नजर आने वाले हैं. जहां पहले योगी आदित्यनाथ के चुनाव लड़ने को लेकर कई दिनों तक अटकलें चलीं थीं और आखिरकार गोरखपुर से उनके चुनाव लड़ने का पार्टी ने ऐलान किया. वहीं अखिलेश यादव से भी हर बार यही सवाल पूछा जा रहा था कि वो चुनाव लड़ने जा रहे हैं या फिर नहीं... इस पर अखिलेश ने हमेशा एक ही जवाब दिया कि ये फैसला पार्टी लेगी. लेकिन अब लगभग तय हो चुका है कि अखिलेश यादव चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं. लेकिन किस सीट से वो चुनाव लड़ेंगे इस पर फिलहाल अटकलें ही जारी हैं. 

ये भी पढ़ें - UP Election 2022: बीजेपी में शामिल होने के बाद सपा पर बरसीं अपर्णा यादव, अखिलेश के शासन को लेकर कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

West Bengal Elections 2026: ‘देखना है जोर कितना...’ पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ईद पर ममता बनर्जी ने कोलकाता में भरी हुंकार
‘देखना है जोर कितना...’ पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ईद पर ममता बनर्जी ने कोलकाता में भरी हुंकार
'नागरिकता छीन लेगी सरकार...', बंगाल चुनाव से पहले केंद्र पर ममता बनर्जी का बड़ा आरोप
'नागरिकता छीन लेगी सरकार...', बंगाल चुनाव से पहले केंद्र पर ममता बनर्जी का बड़ा आरोप
Puducherry Election 2026: पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने उम्मीदवारों की सूची जारी की, देखें लिस्ट
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने उम्मीदवारों की सूची जारी की, देखें लिस्ट
असम में ममता बनर्जी ने जारी की 17 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें TMC ने किसे दिया मौका?
असम में ममता बनर्जी ने जारी की 17 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें TMC ने किसे दिया मौका?

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच PM मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान को लगाया फोन, जानें क्या हुई बात?
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच PM मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति को लगाया फोन, जानें क्या हुई बात?
हिमाचल प्रदेश: CM सुक्खू ने 54928 करोड़ रुपये का बजट किया पेश, गरीब परिवारों को 300 यूनिट बिजल मुफ्त
CM सुक्खू ने 54928 करोड़ रुपये का बजट किया पेश, गरीब परिवारों को 300 यूनिट बिजल मुफ्त
'टाइम वेस्ट, बोरिंग...', 'धुरंधर 2' पर भड़कीं साउथ एक्ट्रेस, रणवीर सिंह की एक्टिंग पर भी खड़े किए सवाल, बोलीं- 'बहुत बड़ी निराशा'
'टाइम वेस्ट, बोरिंग...', 'धुरंधर 2' पर भड़कीं साउथ एक्ट्रेस, रणवीर सिंह की एक्टिंग पर भी खड़े किए सवाल
West Bengal Elections 2026: ‘देखना है जोर कितना...’ पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ईद पर ममता बनर्जी ने कोलकाता में भरी हुंकार
‘देखना है जोर कितना...’ पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ईद पर ममता बनर्जी ने कोलकाता में भरी हुंकार
IPL 2026 के तुरंत बाद एक्शन में आएगी टीम इंडिया, नई सीरीज का शेड्यूल जारी; रोहित-विराट कितने मैच खेलेंगे?
IPL 2026 के तुरंत बाद एक्शन में आएगी टीम इंडिया, नई सीरीज का शेड्यूल जारी; रोहित-विराट कितने मैच खेलेंगे?
US Military In Middle East: ईरान जंग के बीच अमेरिकी मरीन की एंट्री, जानें कैसे USS पोर्टलैंड और बॉक्सर बदल सकते हैं युद्ध की तस्वीर
ईरान जंग के बीच अमेरिकी मरीन की एंट्री, जानें कैसे USS पोर्टलैंड और बॉक्सर बदल सकते हैं युद्ध की तस्वीर
साथ रोने के लिए 1000 रुपये... मुंबई के जुहू बीच पर शुरू हुआ दुख बांटने का धंधा; देखें वीडियो
साथ रोने के लिए 1000 रुपये... मुंबई के जुहू बीच पर शुरू हुआ दुख बांटने का धंधा; देखें वीडियो
कितने में आ जाता है इंफ्रारेड चूल्हा, इंडेक्शन से महंगा या सस्ता?
कितने में आ जाता है इंफ्रारेड चूल्हा, इंडेक्शन से महंगा या सस्ता?
Embed widget