एक्सप्लोरर

...हमारे मुख्यमंत्री पहले ही गोरखपुर चले गए, Akhilesh Yadav ने CM Yogi पर कसा तंज

Akhilesh Yadav on CM Yogi: अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये 80-20 की बात कर रहे हैं, 80 तो सपा के साथ खड़े ही थे जिन्होंने मंच देखा होगा 20 फीसदी वाले भी उनके खिलाफ हो गए होंगे.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में सियासी पारा बढ़ा हुआ है. पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) और धर्म सिंह सैनी (Dharam Singh Saini) ने आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इसके साथ ही हाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) से इस्तीफा देने वाले पांच विधायकों और अपना दल (एस) के एक विधायक ने भी समाजवादी पार्टी का दामन थामा.

इस मौके पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सीएम योगी (CM Yogi) और बीजेपी पर जमकर हमला बोला. लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि सरकार के लोगों को पहले ही पता लग गया था कि स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी के साथ बड़ी संख्या में लोग आ रहे होंगे इसलिए हमारे मुख्यमंत्री पहले ही गोरखपुर चले गए. हालांकि उनकी 11 मार्च की किसी ने टिकट बुक कर रखी है.''

सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे पर हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को एक दलित परिवार के साथ भोजन करने के बाद कहा कि वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति करने वाले समाजिक न्याय के समर्थक नहीं हो सकते.

उन्होंने कहा, “भ्रष्टाचार जिनके जीन का हिस्सा हो वह सामाजिक न्याय की लड़ाई नहीं लड़ सकते. सामाजिक न्याय यही है बिना भेदभाव के समाज के प्रत्येक तबके को शासन की योजना का लाभ मिले, उनके साथ सामाजिक और आर्थिक भेदभाव न हो.”

बता दें कि पिछले तीन दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान और धर्म सिंह सैनी तथा पार्टी के पांच अन्य विधायकों ने इस्तीफा दिया है. इन सभी ने योगी सरकार पर दलितों और पिछड़ों की उपेक्षा का आरोप लगाया हैं.

योगी पर अखिलेश का निशाना
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा, ''ये (सीएम योगी) 80 और 20 की बात कर रहे हैं, 80 तो सपा के साथ खड़े ही थे जिन्होंने मंच और मैदान को देखा होगा 20 प्रतिशत वाले भी उनके खिलाफ हो गए होंगे. जो तीन चौथाई की बात कर रहे थे सच्चाई ये है वो तीन चार की बात कर रहे थे.

उन्होंने कहा, ''तमाम वो लोग जिन्हें अभी तक न्याय नहीं मिला है, सभी विधायकों का मैं स्वागत करता हूं, हमारे बाबा सीएम क्रिकेट खेलना नहीं जानते हैं, बीजेपी का विकेट एक के बाद एक गिर रहा है. अभी कैच छूट गया है.'' पूर्व सीएम ने कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी का सफाया होना तय है. 

UP Election 2022: यूपी बीजेपी में बगावत के बाद कई मौजूदा विधायकों को मिली बड़ी राहत, टिकट कटने की लटकी थी तलवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget