एक्सप्लोरर

UP Election 2022: पहले चरण की वोटिंग को लेकर अपने-अपने दावे, क्या कुछ बोले PM Modi और Akhilesh Yadav?

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश की 58 सीटों पर गुरुवार को वोट डाले गए थे. इसके बाद से राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग के बाद राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हों या अखिलेश यादव दोनों नेताओं ने आज अपनी-अपनी पार्टी की लहर की बात कही. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कासगंज की रैली में कहा कि कल दोपहर के बाद विपक्ष के नेताओं के जितने भी इंटरव्यू आए हैं, उसमें उनका चेहरा लटका हुआ है.

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा, ''कल यूपी में पहले चरण का मतदान पूरा हुआ है. लोगों ने भारी संख्या में घरों से निकलकर यूपी को सुरक्षित रखने के लिए, यूपी के विकास के लिए कमल को वोट दिया है. विशेष रूप से हमारी माताओं-बहनों-बेटियों ने जमकर मतदान किया है.''

पीएम मोदी (PM Modi) ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, ''बीजेपी परचम लहरा रही है. ये बात, जो घोर परिवारवादी लोग हैं, उन्हें भी पता चल गई है. इसलिए उन्होंने अभी से ही EVM पर, चुनाव आयोग पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है.'' 

अखिलेश यादव क्या बोले?
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर तंज कसते हुए ट्वीट किया. उन्होंने कहा कि जो किसी की गर्मी निकालने चले थे...पहले चरण में ही…उनके अपने समर्थक ठंडे पड़ गये हैं. अखिलेश यादव ने कहा कि 10 फरवरी को ही 10 मार्च के नतीजे आ चुके हैं. पहले चरण में ही जनता ने फ़ैसला सुना दिया है. हर चरण में जनता इसी तरह से बीजेपी को हटाने का काम करेगी.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए थे. इन सीटों पर 60.17 प्रतिशत मतदान हुआ. उत्तर प्रदेश में सात चरणों में वोट डाले जाने हैं. नतीजों की घोषणा 10 मार्च को होगी.

Goa Election 2022: गोवा दौरे पर पहुंचे Rahul Gandhi बोले- असली मुद्दों से लोगों का ध्यान भटका रहे हैं पीएम मोदी  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगाई बनेगी यूपी चुनाव का मुद्दा? प्रियंका गुप्ता बोलीं- महिलाएं दिखाएंगी ताकत
महंगाई होगा यूपी चुनाव का मुद्दा? प्रियंका गुप्ता बोलीं- महिलाएं दिखाएंगी ताकत
पंजाब चुनाव से पहले AAP के लिए बढ़ीं चुनौतियां, BJP-कांग्रेस के संपर्क में कई विधायक
पंजाब चुनाव से पहले AAP के लिए बढ़ीं चुनौतियां, BJP-कांग्रेस के संपर्क में कई विधायक
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कराची में लश्कर के आतंकी को सीक्रेट ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान, समुद्री हमले के लिए कर रहा तैयार
कराची में लश्कर के आतंकी को सीक्रेट ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान, समुद्री हमले के लिए कर रहा तैयार
'नफरत फैलानी है तो बांग्लादेश चले जाएं', इरफान अंसारी के बयान पर बोले बालमुकुंद आचार्य
'नफरत फैलानी है तो बांग्लादेश चले जाएं', इरफान अंसारी के बयान पर बोले बालमुकुंद आचार्य
26 नवंबर को दिल्ली में संविधान दिवस पर कांग्रेस मार्च, सोनिया- राहुल समेत विपक्षी नेता होंगे शामिल
26 नवंबर को दिल्ली में संविधान दिवस पर कांग्रेस मार्च, सोनिया- राहुल समेत विपक्षी नेता होंगे शामिल
खिलाड़ी को लगी भयंकर चोट, मैदान पर आया स्ट्रेचर; अस्पताल में भर्ती
खिलाड़ी को लगी भयंकर चोट, मैदान पर आया स्ट्रेचर; अस्पताल में भर्ती
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
CJI पर केरल कांग्रेस की पोस्ट पर SC सख्त, 'कुछ भी स्वीकार नहीं, कमजोरी न समझें'
CJI पर केरल कांग्रेस की पोस्ट पर SC सख्त, 'कुछ भी स्वीकार नहीं, कमजोरी न समझें'
'ये राष्ट्र विरोधी बयान है', इरफान अंसारी पर अठावले की कड़ी प्रतिक्रिया; BJP ने राहुल को घेरा
'ये राष्ट्र विरोधी बयान', इरफान अंसारी पर अठावले की कड़ी प्रतिक्रिया; BJP ने राहुल को घेरा
'कुछ नियुक्ति पत्र तीसरी बार के लिए रोकेंगे', CM योगी ने किया यूपी में सरकार बनाने का दावा
'कुछ नियुक्ति पत्र तीसरी बार के लिए रोकेंगे', CM योगी ने किया यूपी में सरकार बनाने का दावा
Embed widget