एक्सप्लोरर

किसी के पास रिवॉल्वर, किसी के पास राइफल-पिस्तौल, यूपी की ये महिला नेता हैं हथियारों की शौकीन

यूपी की कई महिला नेता हैं, जिन्हें हथियार रखने का शौक है. इनमें कई नेताओं की पत्नियां भी शामिल हैं. राइफल से लेकर रिवॉल्वर और दोनाली बंदूक तक इन महिला नेताओं के पास है.

उत्तर प्रदेश का चुनावी रण अब अपने चौथे पड़ाव की ओर बढ़ रहा है. यूपी की सियासत में कई बाहुबली नेता इस बार भी अपनी किस्मत चुनाव में आजमा रहे हैं. महिला नेता भी पीछे नहीं हैं. हालांकि अब तक लोग यही मानते हैं कि बाहुबली नेताओं को ही हथियार रखने का शौक होता है. लेकिन ऐसा नहीं है. यूपी की कई महिला नेता हैं, जिन्हें हथियार रखने का शौक है. इनमें कई नेताओं की पत्नियां भी शामिल हैं. 

इन महिला नेताओं की संपत्ति यूं तो करोड़ों में है. इनके पास गहने भी हैं. लेकिन हथियार रखने से भी इन्हें गुरेज नहीं. राइफल से लेकर रिवॉल्वर और दोनाली बंदूक तक इन महिला नेताओं के पास है.

गाड़ी नहीं, लेकिन हथियार रखने से गुरेज नहीं

सबसे पहले बात करते हैं आराधना मिश्र मोना की, जिनके पास गाड़ी नहीं है. लेकिन रामपुर खास से कांग्रेस प्रत्याशी के पास पिस्तौल का लाइसेंस है. इसकी कीमत सवा लाख रुपये है. वहीं नादिरा सुल्तान, जो पटियाली सीट से सपा की उम्मीदवार हैं, उनके पास राइफल और रिवॉल्वर दोनों के लाइसेंस हैं. शाहाबाद से बीजेपी प्रत्याशी रजनी तिवारी के खाते में भी रिवॉल्वर और राइफल दोनों के लाइसेंस हैं. बिजनौर से बसपा उम्मीदवार रुचि वीरा के पास रिवॉल्वर, दो नाली बंदूक समेत तीन हथियारों के लाइसेंस हैं. 

हथियार रखने से इस बात का कोई मतलब नहीं है कि उनके खिलाफ कोई केस दर्ज है या नहीं. मोहनलालगंज से सपा प्रत्याशी सुशीला सरोज भी उन महिला नेताओं की फेहरिस्त में शुमार हैं, जिनके पास तीन हथियारों के लाइसेंस हैं. उन्होंने अपने हलफनामे में बताया कि रिवॉल्वर सांसद कोटे से साल 2000 में लिया गया है.  इसके अलावा डबल बैरल बंदूक और राइफल भी उनके नाम पर दर्ज है. इसके अलावा बीजेपी उम्मीदवार अलका राय के पास पिस्तौल और रिवॉल्वर दोनों और डुमरियागंज से सपा प्रत्याशी सैयदा खातून के पास रिवॉल्वर है. वहीं मेजा से बीजेपी प्रत्याशी नीलम करवरिया और प्रतापपुर से सपा प्रत्याशी विजमा यादव बंदूक और राइफल रखती हैं.

नेताओं की पत्नियां भी पीछे नहीं

सिर्फ महिला नेताओं को ही हथियारों का शौक नहीं है. कई नेताओं की पत्नियों के पास भी शस्त्रों के लाइसेंस हैं. लखनऊ कैंट से बीजेपी प्रत्याशी बृजेश पाठक की पत्नी के पास पिस्तौल का लाइसेंस है. वहीं नंद गोपाल नंदी, जो प्रयागराज दक्षिणी से प्रत्याशी हैं, उनके और उनकी पत्नी अभिलाषा गुप्ता के पास कुल 6 हथियारों का लाइसेंस है. दोनों के पास एक पिस्तौल, एक एसवीवीएल बंदूक और एक राइफल है. वहीं प्रयागराज उत्तरी से कांग्रेस प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह की पत्नी गीता सिंह के पास राइफल और रिवॉल्वर है. 

Maharashtra: Shiv Sena बना रही तीसरा मोर्चा, रामदास अठावले बोले- नहीं पड़ेगा NDA पर कोई प्रभाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget