एक्सप्लोरर

UP Assembly Election 2022: ग्रेटर नोएडा में सपा-बसपा सरकार पर बरसे अमित शाह, बोले- इन्होंने 20 साल यूपी का खून पिया

UP Election 2022: ग्रेटर नोएडा में अमित शाह ने पूर्ववर्ती सपा और बसपा सरकार पर जमकर हमला बोला. ये जो सपा-बसपा, बसपा-सपा 20 साल चला है इन्होंने उत्तर प्रदेश का खून पीने का काम किया है.

गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में डेरा डाला हुआ है. उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले दादरी में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया. इसके बाद  ग्रेटर नोएडा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्ववर्ती सपा और बसपा सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश 5 सालों में बदल गया है. शिक्षा, उद्योग का विकास हो रहा है. ये जो सपा-बसपा, बसपा-सपा 20 साल चला है इन्होंने उत्तर प्रदेश का खून पीने का काम किया है.

उन्होंने कहा, 2022 के उत्तर प्रदेश चुनाव में मैं फिर से एक बार कहने आया हूं कि पांच साल में बीजेपी सरकार ने बहुत कुछ किया है. बदलाव आपको भी महसूस हो रहा है, उत्तर प्रदेश बदल रहा है. युवा आगे बढ़ रहा है. सपा-बसपा की 20 साल चली सरकारों ने उत्तर प्रदेश को बहुत बड़े गड्ढे में डाल दिया. जातिवाद, परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार ये चार नासूरों ने उत्तर प्रदेश का खून पीने का कार्य किया. जो अपनी पार्टी को लोकतांत्रिक तरीके से नहीं चला सकते, वो उत्तर प्रदेश को क्या लोकतांत्रिक तरीके से चलाएंगे.

UP Assembly Elections 2022: 20 सीटों पर सीधा असर, पश्चिमी यूपी के वोटों में 17 फीसदी हिस्सेदारी, किसकी चुनावी खाट पर बैठ जाट कराएंगे ठाठ

अमित शाह ने कहा, ये चुनाव कोई विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री तय करने का नहीं है. अगले 20 साल में उत्तर प्रदेश किस दिशा में जाएगा, इसका भाग्य तय करने का चुनाव है. पहले यहां बुआ भतीजे की सरकारें चलीं. सबको मालूम है कि माफियाराज चलता था और माफियाराज इस प्रकार से चलता था कि कोई यहां निवेश करने की हिम्मत भी नहीं करता था.

गृह मंत्री ने ग्रेटर नोएडा में कहा, माफिया अगर किसी वर्ग विशेष से है, तो उसके खिलाफ तो कभी कार्रवाई ही नहीं हुई. लेकिन आज देखिये आजम खान जेल में हैं, अतीक अहमद जेल में है, मुख्तार अंसारी जेल में है और मुकदमे इतने हैं कि पूरी नोटबुक भी लिखते लिखते समाप्त हो जाए. ये लोग खुलेआम शोषण करते थे, जमीनें कब्जाते थे, फिरौती उगाहते थे, उनकी गैंग चलती थी. लेकिन आज बीजेपी के शासन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के लॉ एंड आर्डर को परफेक्ट करके रख दिया है.

UP Election: पहले चरण में योगी सरकार के इन मंत्रियों की किस्मत दांव पर, जानिए कौन कहां से मैदान में

अमित शाह ने कहा, 26 जनवरी को पद्म पुरस्कार घोषित हुए. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को पद्म पुरस्कार से सम्मानित करने का काम नरेन्द्र मोदी जी ने किया है. कल्याण सिंह ने ही उत्तर प्रदेश में पहली बार माफियामुक्त सुशासन की शुरुआत की थी. मैंने किसी व्यक्ति को पहली बार हंसते-हंसते त्यागपत्र देते हुए उस जमाने में देखा था कि अगर राम मंदिर बनता है तो 100 बार मुख्यमंत्री की कुर्सी उस पर कुर्बान है.

ये भी पढ़ें-UP Election: क्या हुआ तेरा वादा? अपने इन 7 संकल्पों को क्या पूरा कर पाई Yogi सरकार, वोटर की पैनी नजर मांग रही जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget