एक्सप्लोरर

UP Punjab Polls: पंजाब की सभी सीटों पर आज से शरू होगा नामांकन, यूपी में तीसरे दौर की 59 सीट पर उम्मीदवार भरेंगे पर्चा

Nomination For Assembly Election: पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों और यूपी चुनाव के तीसरे चरण में 59 सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होगा. वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी.

Punjab Uttar Pradesh Assembly Election 2022: पंजाब में 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के लिए नामांकन करने की प्रक्रिया मंगलवार यानी 25 जनवरी से शुरू होगी और एक फरवरी तक चलेगी. नामांकन पत्रों की जांच दो फरवरी को की जाएगी और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि चार फरवरी होगी. नामांकन (Nomination) भरने के दौरान उम्मीदवार के साथ जाने वाले लोगों की संख्या पांच से घटाकर दो कर दी गई है जबकि वाहनों की संख्या तीन से घटाकर दो कर दी गई है.

वहीं उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में हो रहे विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार यानी 25 जनवरी को अधिसूचना जारी होने के साथ ही मैनपुरीइटावा सहित 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. तीसरे चरण के लिए मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) समाजवादी पार्टी के सिंबल पर इटावा की जसवंतनगर सीट से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल करेंगे.

कोरोना प्रोटोकॉल के चलते कुछ पाबंदियां

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के चलते अवकाश रहेगा तो वहीं 30 जनवरी को रविवार के चलते अवकाश रहेगा. ऐसे में प्रत्याशियों को नामांकन के लिए छह दिन का मौका ही मिलेगा. नामांकन सुबह 11 बजे से शुरू होकर तीन बजे तक चलेगा. नामांकन कक्ष में भी प्रवेश पर इस बार पाबंदी लगाई गई है. कोरोना के दृष्टिगत एक बार में केवल तीन लोग ही नामांकन कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे. ऐसे में एक प्रत्याशी और दो प्रस्तावकों को ही प्रवेश मिल सकेगा. सभी को मास्क लगाना अनिर्वार्य किया गया है.

इस बार चुनाव आयोग ने ऑनलाइन नामांकन की सुविधा दी है. जिला निर्वाचन अधिकारी पोर्टल पर कोई भी प्रत्याशी औपचारिकताएं पूर्ण कर अपना नामांकन कर सकता है. ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया पूर्ण करने के बार उसकी हार्डकॉपी भी निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करनी होगी. विधानसभा चुनाव के लिए जमानत राशि में कोई बदलाव नहीं किया गया है. पहले के ही अनुसार अनारक्षित वर्ग को दस हजार रुपये की धनराशि और अनुसूचित जाति व जनजाति के प्रत्याशियों को पांच हजार रुपये की जमानत राशि जमा करनी होगी. ये जमानत राशि ऑनलाइन भी जमा कराई जा सकती है. नामांकन के दौरान ऑनलाइन राशि जमा करने की रसीद प्रस्तुत करनी होगी.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: सत्ता के शिखर तक पहुंचने का अहम रास्ता हैं दलित वोट! अबकी बार किधर, जानिए पूरा गणित

रामपुर में होगा दो परिवारों के बीच मुकाबला, जानिए आजम खान को कौन देगा टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget