एक्सप्लोरर

तेलंगाना: पीएम मोदी ने किया चुनाव प्रचार का आगाज, बोले- कांग्रेस और टीआरएस खेल रहे हैं 'दोस्ताना मैच'

पीएम मोदी ने राज्य में अपनी पहली चुनावी जनसभा में निजामाबाद में कहा, तेलंगाना के मुख्यमंत्री और उनका परिवार सोचता है कि वे कांग्रेस की तरह कोई काम नहीं करके निकल सकते हैं.

निजामाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और कांग्रेस पार्टी में परिवार का शासन होने का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों तेलंगाना विधानसभा चुनाव में 'दोस्ताना मैच' खेल रहे हैं. समावेशी विकास के बीजेपी के वादे को दोहराते हुए मोदी ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति ने दीमक की तरह विकास को नुकसान पहुंचाया है.

पीएम मोदी ने राज्य में अपनी पहली चुनावी जनसभा में निजामाबाद में कहा, ''तेलंगाना के मुख्यमंत्री और उनका परिवार सोचता है कि वे कांग्रेस की तरह कोई काम नहीं करके निकल सकते हैं. उन्होंने कांग्रेस की शैली अपना ली, जिसने 50-52 साल तक बिना कुछ किये शासन किया, लेकिन अब यह नहीं चल सकता.'' मोदी ने कहा, ''टीआरएस और कांग्रेस परिवार शासित पार्टियां हैं और तेलंगाना चुनाव में दोनों दोस्ताना मैच खेल रही हैं.''

के. चंद्रशेखर राव नीत टीआरएस सरकार पर वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक बार कहा था कि निजामाबाद को लंदन जैसे स्मार्ट शहर में बदल देंगे लेकिन यह शहर आज भी पानी, बिजली और अच्छी सड़कों की कमी से जूझ रहा है. उन्होंने कहा कि राव ने असुरक्षा की भावना की वजह से आयुष्मान भारत योजना में भाग नहीं लिया जिसके तहत केंद्र सरकार गरीबों के पांच लाख रुपये तक के इलाज का खर्च उठाएगी.

मोदी ने कहा, ''मुख्यमंत्री इतना असुरक्षित महसूस करते हैं कि वह ज्योतिषियों पर भरोसा करते हैं, पूजा करते हैं और नींबू-मिर्ची बांधते हैं. इसलिए जब हमने आयुष्मान भारत योजना की शुरूआत की तो उन्होंने इसमें शामिल नहीं होने का फैसला किया. उन्हें डर था कि मोदीकेयर लागू हुई तो लोग उन्हें खारिज कर देंगे. उन्होंने राज्य की गरीब जनता के साथ नाइंसाफी की.''

तेलंगाना: कांग्रेस उम्मीदवार के घर की ली गई तलाशी, पेट्रोल छिड़ककर की आत्मदाह की कोशिश

प्रधानमंत्री ने इस तरह की खबरों पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की कि कांग्रेस ऐसा घोषणापत्र तैयार कर रही है जिसमें मुसलमानों के लिए अलग स्कूल और अस्पताल खोलने का प्रावधान होगा. इस पर मोदी ने कहा कि बीजेपी केवल 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र को अपनाती है और वोट बैंक की राजनीति के खिलाफ है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget