एक्सप्लोरर

Tripura Results 2023: त्रिपुरा में BJP के साथ सरकार बनाने के लिए साथ आएगी TMP? निगाहें किशोर माणिक्य के फैसले पर

Tripura Election 2023: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव की वोटों की गिनती जारी है. यहां रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिलता नजर आ रहा है. सरकार बनाने के लिए बीजेपी को एक क्षेत्रीय पार्टी समर्थन दे सकती है.

Tripura Election Results 2023: पूर्वोत्तर भारत के तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव नतीजे सामने आ रहे हैं. मतगणना के बीच रुझानों में बीजेपी को नगालैंड में बहुमत मिल गया है. साथ ही त्रिपुरा (Tripura) में भी बीजेपी बहुमत की ओर बढ़ रही है. वहीं, मेघालय में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनी है. त्रिपुरा में बीजेपी (BJP) को बहुमत मिलते देख उसे क्षेत्रीय पार्टी टिपरा मोथा प्रद्योत (TIPRA Motha Pradyot) के समर्थन करने की बात सामने आई है. 

त्रिपुरा में बीजेपी सबसे आगे, सपोर्ट करेगी टीएमपी!
सूत्रों का कहना है कि, टिपरा मोथा के नेता प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा (Pradyot Kishore Manikya Debbarma) बीजेपी का समर्थन करेंगे. ऐसे में जबकि, त्रिपुरा में बीजेपी को बहुमत मिलता नजर आ रहा है तो सियासत के जानकारों ने यहां किंग मेकर को लेकर चर्चाएं शुरू कर दीं. माना जा रहा है कि देबबर्मा राज्य में किंग मेकर की भूमिका में हो सकते हैं.


Tripura Results 2023: त्रिपुरा में BJP के साथ सरकार बनाने के लिए साथ आएगी TMP? निगाहें किशोर माणिक्य के फैसले पर

त्रिपुरा में स्थानीय स्तर पर प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा की मतदाताओं के बीच लोकप्रियता मानी जाती है. जनता के हित में उन्होंने कई कैंपेन भी चलाए हैं. इसके अलावा वह सार्वजनिक रूप से हिंदू हितों की बात करते भी देखे गए हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी के साथ आएंगे.

सूत्रों के मुताबिक, प्रद्योत देबबर्मा की त्रिपुरा मोथा पार्टी (TMP) ने कहा है कि अगर बीजेपी जनजातियों के लिए मजबूती से हमारे साथ खड़ी होगी तो हम उसे समर्थन देंगे. इस राज्य में आदिवासी जनजातियों की संख्या अधिक है. इनमें से अधिकतर आदिवासी ईसाई मजहब के रीति-रिवाजों का अनुसरण करते हैं.

गुरुवार सुबह 11 तक के रुझानों में नगालैंड में बीजेपी गठबंधन को 41 सीटों और त्रिपुरा में 31 सीटों पर बढ़त दिखी है. वहीं, मेघालय में NPP 25 सीटों पर आगे है. 

इससे पहले राज्य में मतदान के बाद आए एग्जिट पोल्स में त्रिपुरा-नगालैंड में बीजेपी गठबंधन को ही बहुमत का अनुमान लगाया गया था. मतगणना के रुझानों को देखें तो इस बार एग्जिट पोल्स का अनुमान सटीक रहा है. 

यह भी पढ़ें: Northeast Elections 2023 Results: पूर्वोत्तर के 3 राज्यों में चुनाव लड़ने वाले 5 सबसे अमीर उम्मीदवारों का क्या है हाल? जानें कौन कहां से आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान

वीडियोज

विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget