एक्सप्लोरर

TMC ने चुनाव आयोग से पीएम मोदी की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की, हॉर्स ट्रेडिंग का लगाया आरोप

सोमवार को पीएम मोदी ने श्रीरामपुर में एक चुनावी रैली में कहा कि टीएमसी के 40 विधायक उनके संपर्क में हैं. इसके बाद कल ही टीएमसी ने इस पर आपत्ति जताई थी और कहा था कि पीएम मोदी हॉर्स ट्रेडिंग कर रहे हैं.

नई दिल्लीः ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिकायत की है और उनकी उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की है. टीएमसी के 40 विधायकों के सम्पर्क में होने का दावा करने वाले पीएम के बयान पर तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है. शिकायत में पीएम मोदी के पार्टी के विधायक तोड़ने वाले बयान पर टीएमसी ने चुनाव आयोग को संज्ञान लेने को कहा है.

कल प्रधानमंत्री मोदी ने हुगली जिले के श्रीरामपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि टीएमसी के 40 विधायक उनके संपर्क में हैं. इसके बाद कल ही टीएमसी ने इस पर आपत्ति जताई थी और कहा था कि पीएम मोदी हॉर्स ट्रेडिंग कर रहे हैं. तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने प्रधानमंत्री पर खरीद-फरोख्त करने के आरोप लगाते हुए कहा था कि वो चुनाव आयोग से इसे लेकर शिकायत करेंगे.

राष्ट्रीय राजधानी में तृणमूल ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि मोदी के भाषण में ''आसन्न खरीद-फरोख्त'' के संकेत हैं और पार्टी ने ऐसे ''भड़काऊ और अलोकतांत्रिक'' बयानों के लिये चुनाव आयोग से उनकी उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की है. चुनाव आयोग को लिखे पत्र में तृणमूल ने प्रधानमंत्री के इस ''निराधार, अनुचित और अवैध'' चुनाव प्रचार एवं भाषण के खिलाफ ''सख्त कार्रवाई'' की मांग की. आपसे (चुनाव आयोग से) अनुरोध है कि आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके बयान के समर्थन में सबूत मांगें और वह इसे देने में नाकाम रहते हैं तो ऐसे भड़काऊ एवं अलोकतांत्रिक बयान देने के लिये आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में उनकी उम्मीदवारी रद्द कर देनी चाहिए.

पीएम मोदी ने क्या कहा था कल श्रीरामपुर में अपनी रैली के दौरान पीएम मोदी ने टीएमसी के 40 विधायकों के संपर्क में होने का दावा किया. मोदी ने कहा, ''23 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद हर जगह कमल का फूल लहराएगा. दीदी नतीजे आने के बाद कमल खिलेगा और देखना आपके एमएलए साथ छोड़ देंगे. टीएमसी के 40 विधायक मेरे संपर्क में हैं. दीदी तुम्हारा बचना मुश्किल है, क्योंकि आपने विश्वासघात किया है.'

ममता बनर्जी ने किया पलटवार

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि लोग आम तौर पर राष्ट्रीय नेताओं का सम्मान करते हैं लेकिन मोदी अपवाद हैं. प्रधानमंत्री की तुलना 1975 में आयी फिल्म ‘शोले’ के मशहूर किरदार गब्बर सिंह से करते हुए उन्होंने कहा, ''नेताजी (सुभाष चंद्र बोस) जैसे राष्ट्रीय नेता का एक सम्मान है और हर कोई उनसे स्नेह करता है. यह सिर्फ मोदी और गब्बर सिंह जैसे लोग हैं जिनसे आम जनता डरती है.'' उन्होंने कहा, ''पिछले पांच साल में उन्होंने क्या किया? किसान आत्महत्या कर रहे हैं, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है.''

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बीजेपी पश्चिम बंगाल में अपनी जड़ नहीं जमा पायेगी, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि पार्टी इसके बारे में कितने ''दिवास्वप्न'' देखती है. उन्होंने कहा, ''मोदी पश्चिम बंगाल में जड़ जमाने के लिये दिवास्वप्न देख रहे हैं. उनके ख्वाब कभी पूरे नहीं होंगे.''

राहुल गांधी ने 'चौकीदार चोर है' वाले मामले में हलफनामे की गलतियों के लिए SC से मांगी माफी

बिहार: विरोधियों पर बरसे पीएम मोदी, कहा- चार चरणों के बाद कुछ लोग चारों खाने चित्त हो चुके हैं

बिहार: मुजफ्फरपुर में पीएम मोदी ने कहा- विपक्षियों की ताकत बढ़ी तो अपहरण के दिन वापस आएंगे

नागरिकता विवाद: राजनाथ बोले- राहुल गांधी को गृह मंत्रालय का नोटिस मिलना बड़ी बात नहीं, यह सामान्य प्रक्रिया है

चिटफंड घोटालाः सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता पुलिस के पूर्व प्रमुख से पूछताछ के लिये सीबीआई से मांगे सबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget