एक्सप्लोरर

तेलंगाना विधानसभा चुनाव: 95 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस, सहयोगियों के लिए छोड़ी 24 सीटें

पार्टी सूत्रों ने बताया कि तेलंगाना के नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मंजूरी के लिए उन्हें संभावित उम्मीदवारों की एक सूची सौंपी है.

हैदराबाद: कांग्रेस तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव में 95 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. पार्टी ने 119 सदस्यीय विधानसभा में शेष 24 सीटें प्रस्तावित गठबंधन के सहयोगी दलों के लिए छोड़ी है. कांग्रेस के तेलंगाना प्रभारी आरसी खूंटिया ने गुरूवार को बताया कि पार्टी उम्मीदवारों की सूची आठ या नौ नवंबर को जारी की जाएगी. कांग्रेस, टीडीपी, तेलंगाना जन समिति (टीजेएस) और सीपीआई ने सात दिसंबर के चुनाव के लिए एक गठबंधन बनाने का फैसला किया है. उनके बीच सीट बंटवारे पर अभी बातचीत चल रही है.

खूंटिया ने कहा, ''हम 95 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और शेष सीटें गठबंधन के अन्य साझेदारों के हिस्से में जाएंगी. इन 95 सीटों में 62 पर आज हमें चर्चा करनी थी लेकिन सिर्फ 57 सीटों पर ही यह हो सकी. शेष सीटों पर बाद में चर्चा की जाएगी. आठ नवंबर की रात या नौ नवंबर को पूरी सूची जारी की जाएगी.''

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी और अन्य वरिष्ठ नेता पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं से बातचीत करने के लिए दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं. पार्टी सूत्रों ने बताया कि तेलंगाना के नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मंजूरी के लिए उन्हें संभावित उम्मीदवारों की एक सूची सौंपी है.

रेड्डी ने बताया कि सीट बंटवारा और उम्मीदवारों पर चर्चा हुई और अंतिम फैसला पार्टी अध्यक्ष लेंगे. सीट बंटवारे के विषय पर उन्होंने कहा कि टीडीपी के साथ एक सहमति बनी है जिसके तहत वह 14 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. टीजेएस और सीपीआई को सीटें आवंटित किए जाने के सिलसिले में चर्चा जारी है.

गौरतलब है कि राज्य में सत्तारूढ़ टीआरएस ने अब तक 107 उम्मीदवारों की घोषणा की है जबकि असदुद्दीन ओवैसी नीत एआईएमआईएम ने आठ सीटों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं. ओवैसी द्वारा और दो या तीन सीटों के लिए जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा किए जाने की उम्मीद है. खुद को टीआरएस के विकल्प के रूप में पेश कर रही बीजेपी राज्य विधानसभा का यह चुनाव अकेले लड़ने जा रही है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget