एक्सप्लोरर

Telangana Exit Poll 2023: 'बकवास....', तेलंगाना में चौंकाने वाले एग्जिट पोल पर क्या कह रही है BRS?

Telangana Exit Poll 2023: तेलंगाना के एक्ज‍िट पोल सर्वे में कांग्रेस को बढ़त म‍िलने की संभावना पर सीएम केसीआर के बेटे और मंत्री केटीआर ने इस सबको 'बकवास' बताया है और भरोसा नहीं करने को कहा. 

Telangana Exit Poll 2023: तेलंगाना में गुरुवार (30 नवंबर) को वोटिंग पूरी होने बाद एग्‍ज‍िट पोल के नतीजे सामने आये हैं. यह नतीजे मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (KCR) की पार्टी भारत राष्ट्र समिति (BRS) के ल‍िए कुछ अच्‍छे नहीं देखे जा रहे हैं. तेलंगाना में इस बार कांग्रेस पार्टी को बढ़त बनाए जाने का अनुमान लगाया गया है.  

चुनाव आयोग के मुताबिक तेलंगाना में शाम 5 बजे तक 63.94% मतदान हुआ. इस दौरान कुछ बूथों पर झड़प की खबरें भी सामने आई. वहीं, अब फाइनल मतदान के बाद होने और एग्‍ज‍िट पोल पर‍िणाम आने के बाद सभी दल अपनी-अपनी जीत का दावा भी कर रहे हैं. एग्‍ज‍िट पोल नतीजे पक्ष में नहीं आने वाली पार्टी इनको सही नहीं मान रही है. चुनाव पर‍िणाम आगामी 3 दिसंबर को आएंगे. 

सीएम के मंत्री बेटे केटीआर ने एग्‍ज‍िट पोल को बताया बकवास  

एग्जिट पोल नतीजों पर तेलंगाना के मंत्री और बीआरएस नेता केटीआर राव ने कहा, "यह एक अतार्किक एग्जिट पोल है. लोग अभी भी वोट‍िंग कर रहे हैं. भारत के चुनाव आयोग का भी मूल रूप से 5:30 बजे एग्जिट पोल की अनुमति देना भद्दा मजाक है जबक‍ि लोग रात 9 बजे तक वोट देने के लिए कतार में लगे हैं. उन्‍होंने कहा कि पार्टी कैडर को बताना चाहता हूं कि इस 'बकवास' पर विश्वास नहीं करें.

किस एग्जिट पोल में किस पार्टी को फायदा

इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल के मुताबिक, 119 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 63-79 सीटें म‍िलने का अनुमान लगाया गया है जबकि बीआरएस को 31-47 सीटें म‍िलने की संभावना है. 

र‍िपब्लिक टीवी-मैट्रिज के एग्जिट पोल के नतीजों में भी तेलंगाना में कांग्रेस को 58-68 सीटें जीतते हुए दिखाया गया है जबकि बीआरएस को कम से कम 46-56 सीटें मिलने का अनुमान है. 

इसके अलावा टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रैट के अन्‍य एग्जिट पोल सर्वे में कांग्रेस को 49-59 और केसीआर की बीआरएस को 48-58 सीटों पर जीत हासिल होने का अनुमान जताया है. इस एग्‍ज‍िट पोल में कांग्रेस-बीआरएस के बीच बेहद ही कड़ा मुकाबला होना बताया है.  

कांग्रेस-बीजेपी और बीआरएस के बीच सीटों को बंटवारा 

तेलंगाना में तीन पार्ट‍ियों कांग्रेस, बीआरएस और बीजेपी के बीच इस बार कड़ा मुकाबला रहा है. बीजेपी 119 में से 111 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबक‍ि अभिनेता पवन कल्याण के नेतृत्व वाली जन सेना के साथ 8 सीटों पर चुनावी समझौता क‍िया है. कांग्रेस ने अपनी सहयोगी पार्टी सीपीआई को एक सीट दी है और 118 पर खुद लड़ रही है. असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम बीआरएस के साथ समझौता करने के बाद इस बार 9 सीटों पर लड़ रही है. 

यह भी पढ़ें: Telangana Exit Poll 2023 Live: तेलंगाना में 63.94 फीसदी वोटिंग, कुछ ही देर में आएंगे एग्जिट पोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget