एक्सप्लोरर

तेलंगाना: कांग्रेस उम्मीदवार के घर की ली गई तलाशी, पेट्रोल छिड़ककर की आत्मदाह की कोशिश

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि चुनाव अधिकारियों का एक उड़न दस्ता पुलिस के साथ सोमवार रात रेड्डी के घर पहुंचा, लेकिन नेता और उनके समर्थकों ने अधिकारियों को उनका काम नहीं करने दिया जिससे वहां तनाव के हालात बन गए.

हैदराबाद: तेलंगाना के गजवेल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार वंतेरू प्रताप रेड्डी ने कथित तौर पर आत्मदाह की कोशिश की. शिकायत मिली थी कि उनके घर पर मतदाताओं के बीच बांटने के लिए धन रखा हुआ है, जिसके बाद कोमपल्ली स्थित उनके घर की तलाशी ली गई. इसी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव भी चुनाव लड़ रहे हैं.

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि चुनाव अधिकारियों का एक उड़न दस्ता पुलिस के साथ सोमवार रात रेड्डी के घर पहुंचा, लेकिन नेता और उनके समर्थकों ने अधिकारियों को उनका काम नहीं करने दिया जिससे वहां तनाव के हालात बन गए.

तलाशी के दौरान ही रेड्डी ने अचानक खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उनके प्रयास को विफल कर दिया. पुलिस उपायुक्त (बालानगर क्षेत्र) पी वी पद्मजा ने बताया कि तलाशी के दौरान कुछ नहीं मिला. उन्होंने कहा, ''रेड्डी और उनके समर्थकों ने अधिकारियों और पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया.''

मध्य प्रदेश: बीजेपी ने 108 तो कांग्रेस ने 43 दागियों को दिया टिकट, मैदान में 656 करोड़पति कैंडिडेट- रिपोर्ट

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि रेड्डी और उनके समर्थकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत आत्महत्या का प्रयास करने, सरकारी कर्मचारी के कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है. तेलंगाना में सात दिसंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग
Embed widget