एक्सप्लोरर

तेलंगाना के CM चंद्रशेखर राव का दावा- मनमोहन सिंह की सरकार में हुई थीं 11 सर्जिकल स्ट्राइक

तेलंगाना में मुख्यतौर पर टीआरएस का कांग्रेस और बीजेपी से मुकाबला है. सूबे की सभी 17 लोकसभा सीटों पर 11 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे.

हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्जिकल स्ट्राइक के लिए आड़े हाथों लेते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने शुक्रवार को कहा यूपीए के समय में पांच साल में 11 बार सर्जिकल स्ट्राइक किये गए थे. लेकिन कभी प्रचार नहीं किया गया, ऐसे ‘राणनीतिक हमले’ का खुलासा कभी नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘.....जब मैं केंद्रीय मंत्री था, लक्षित हमले 11 बार किये गए थे. वे रणनीतिक हमले हैं जिसका खुलासा नहीं होता है. उन्होंने किया, हमने किया.’’ राव 2006 तक यूपीए सरकार का हिस्सा थे. अलग तेलंगाना राज्य के मुद्दे पर राव ने तब इस्तीफा दे दिया था. प्रधानमंत्री मोदी के बीजेपी के चुनाव प्रचार की शुरूआत करने के कुछ ही घंटे बाद नलगोंडा जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए के चंद्रशेखर राव ने आरोप लगाया कि मोदी प्रदेश की टीआरएस सरकार के खिलाफ वोट लेने और राजनीतिक फायदे के लिए ‘झूठ’ फैला रहे हैं. मोदी के ‘चौकीदार’ वाले नारे के लिए उनकी खिल्ली उड़ाते हुए राव ने कहा कि चायवाला चला गया और चौकीदार आ गया. कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के महबूब नगर में एक रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर निशाना साधा. पिछले साल विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद भी कैबिनेट गठन में देरी को लेकर मोदी ने चंद्रशेखर राव पर हमला बोला और कहा कि वह किसी ज्योतिषी से प्रभावित रहे होंगे. राव के बारे में कहा जाता है कि वह धार्मिक रीति-रिवाजों और ज्योतिष में खासा यकीन रखते हैं. मोदी ने राव को वंशवाद तथा तुष्टीकरण की राजनीति का ‘‘चेहरा’’ करार दिया. राव पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि ज्योतिषियों की सलाह से उन्होंने कुछ निर्णय किया है . शताब्दी में बैठे यात्री को मिली 'मैं भी चौकीदार' कप में चाय, वायरल हुई फोटो तो रेलवे ने की ठेकेदार पर कार्रवाई मोदी ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद भी कैबिनेट के गठन में देरी की वजह कोई ज्योतिषी हो सकते हैं, ज्योतिषी की सलाह पर सरकार लंबे समय तक ठप हो गयी. उन्होंने कहा, ‘‘आप मुझे बताइए कि तेलंगाना के भविष्य के बारे में तेलंगाना के लोग फैसला करेंगे या कोई ज्योतिषी.’’ मोदी ने दावा किया कि राव ने हार की आशंका को देखते हुए विधानसभा चुनाव पहले कराया. ‘‘अगर विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ होते तो वह डूब गए होते क्योंकि अप्रैल-मई में मोदी के सितारे चमकेंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ज्योतिषी की सलाह पर दोनों चुनावों को अलग कर दिया गया.’’ अगर दोनों चुनाव एक साथ होते तो भारी खर्च से बचा जा सकता था. लोकसभा चुनावों की घोषणा होने के बाद यहां अपनी पहली चुनावी सभा में मोदी ने कहा कि तमाम आलोचनाओं के बाद भी वह लोगों के आशीर्वाद के कारण विकास के अपने एजेंडे पर आगे बढ़ते रहे हैं. भाजपा यहां की सभी 17 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है. उन्होंने कहा, ‘‘आपके आशीर्वाद से मुझे सभी प्रकार के दबावों को झेलने में मदद मिली. यही कारण है कि मैं निर्णय लेने वाली सरकार चला सका.’’ उन्होंने जोर दिया कि राजग सरकार ने अपने पिछले पांच साल के कार्यकाल के दौरान महिलाओं तथा किसानों की सुरक्षा सहित अन्य चीजों के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी. मोदी ने कहा, ‘‘ 11 अप्रैल को आप किसी सांसद या प्रधानमंत्री के लिए मतदान नहीं करेंगे बल्कि एक नए भारत के लिए मत देंगे....’’ उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में भी सुधार हुआ है और बम विस्फोट कश्मीर के कुछ हिस्सों तक सिमट कर रह गया है. वहीं देश के अन्य हिस्सों में कोई आतंकी हमला नहीं हुआ है. चुनाव आयोग ने SC से कहा- वीवीपैट की पर्चियों की गणना का वर्तमान तरीका सबसे उपयुक्त विपक्ष पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि उसके पास न कोई नेता है और न ही कोई नीति. ‘‘वे सिर्फ अपने परिवारों के बारे में सोचते हैं. वे कभी गरीबों, दलितों, वंचित वर्गों का हित नहीं करेंगे.’’ आपको बता दें कि तेलंगाना की सभी 17 लोकसभा सीटों पर 11 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. सूबे में मुख्यतौर पर टीआरएस का कांग्रेस और बीजेपी से मुकाबला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget