एक्सप्लोरर

एग्जिट पोल ने तेलंगाना में कांग्रेस को बताया जीत का दावेदार, सीएम फेस के लिए इन 8 धुरंधरों में दौड़

Exit Poll 2023: तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी का कहना है कि मुख्यमंत्री पद के लिए कौन दावेदार होगा, इसका फैसला पार्टी आलाकमान करती है. वह जिसका नाम तय करेगी, वही सीएम बनेगा

Telangana Exit Poll 2023: तेलंगाना में गुरुवार (30 नवंबर) को वोटिंग खत्म होने के बाद आए एग्जिट पोल कांग्रेस के लिए अच्छी खबर लेकर आए. अधिकतर एग्जिट पोल में कांग्रेस तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में बहुमत का आंकड़ा पार करती दिख रही है. इसके अलावा राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बीजेपी के साथ उसकी कड़ी टक्कर चल रही है. असली तस्वीर तो अब तीन दिसंबर को ही साफ होगी.

अगर एग्जिट पोल सही साबित होते हैं तो कांग्रेस पहली बार तेलंगाना में सत्ता पहुंचेगी. ऐसे में एग्जिट पोल में जीत के दावे के बाद से ही प्रदेश में सीएम फेस की रेस में कई नाम शामिल हो गए हैं. हर दावेदार अपने अपने दावे को मजबूत बनाने में जुट गया है. यहां हम आपको बताएंगे ऐसे ही कुछ नामों के बारे में सीएम पद के उम्मीदवार हो सकते हैं.

प्रदेश अध्यक्ष बोले, आलाकमान तय करेगा नाम 

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी से जब राज्य में सत्ता में आने पर मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मेरे लिए बताना मुश्किल है. कांग्रेस के आठ नेता ऐसे हैं जो सीएम की दौड़ में हैं. पार्टी आलाकमान तय करेगा कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा. पार्टी जिसे भी तय करेगी, वही सीएम बनेगा.''

ये हैं सीएम पद के आठ दावेदार

तेलंगाना में कांग्रेस की तरफ से सीएम पद की रेस में प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी के अलावा एन उत्तम कुमार रेड्डी, के जना रेड्डी, कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी, मल्लू भट्टी विक्रमार्क, टी जीवन रेड्डी, रेणुका चौधरी और दामोदर राजनरसिम्हा के भी नाम आगे चल रहे हैं. हालांकि नतीजों के बाद ही असल तस्वीर साफ हो सकेगी.

एग्जिट पोल में क्या है स्थिति

लंगाना में 119 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ. यहां बहुमत के लिए 60 सीटों की जरूरत है. यहां इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने कांग्रेस को 63-79 सीटें दी हैं, जबकि बीआरएस को 31-47 सीटें दी गईं हैं. बीजेपी को 2-4 सीटें मिलने का अनुमान है. न्यूज-24-टूडे चाणक्य ने अपने एग्जिट पोल में यहां कांग्रेस को 62-80 सीटें मिलने की बात कही है, तो बीआरएस को 24-42 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. बीजेपी को 2-12 सीटें मिल सकती हैं. रिपब्लिक टीवी-मैटराइज ने कांग्रेस को 58-68 सीटें दी हैं, जबकि बीआरएस को 46-56 सीटें दी गईं हैं. टाइम्स नाऊ-ईटीजी ने यहां कांग्रेस को 60-70 सीटें दी हैं, जबकि बीआरएस को 37-45 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है.

ये भी पढ़ें

Watch: यूएई में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, 'मोदी-मोदी' और 'अबकी बार मोदी सरकार' के लगे नारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget