एक्सप्लोरर

Telangana Election 2023: बीजेपी ने जारी की तेलंगाना के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, टी. राजा सिंह भी सूची में शामिल

Telangana Election News: BJP ने तेलंगाना के लिए जारी अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची में प्रदेश के ही कई बड़े नेताओं को शामिल किया है. इसमें टी. राजा सिंह भी शामिल हैं, जो पार्टी के इकलौते विधायक हैं.

Telangana Election 2023 Date: तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारत राष्ट्र समिति (BRS), कांग्रेस और बीजेपी कमर कस चुकी है. यहां इस बार कांग्रेस और बीआरएस के बीच कड़े मुकाबले की बात कही जा रही है, लेकिन बीजेपी भी यहां इस बार अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने को तैयार है. उसके बड़े नेता लगातार यहां चुनाव प्रचार में लगे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी खुद कई जनसभाएं कर चुके हैं.

भारतीय जनता पार्टी इस बार एक सीट से ज्यादा पर जीत दर्ज करने का दावा कर रही है. इस बीच अपने चुनावी अभियान को तेज करते हुए बीजेपी ने यहां के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है. इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा और भी कई बड़े नाम शामिल हैं. इसमें सबसे हैरान करने वाला नाम टी. राजा सिंह का है.

कौन-कौन है स्टार प्रचारकों की लिस्ट में

बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की जो लिस्ट जारी की है, उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, बीएस येदुरप्पा, डॉ. के. लक्ष्मण, योगी आदित्यनाथ, पियूष गोयल, निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, परषोत्तम रूपाला, अर्जुन मुंडा, भूपेंद्र यादव, जी. किशन रेड्डी, साध्वी निरंजन ज्योति, एल. मुरुगन, प्रकाश जावड़ेकर, तरुण चुग, सुनील बंसल, बंदी संजय कुमार, अरविंद मेनन, डी.के. अरुणा, पी. मुरलीधर राव, दग्गुबाती पुरंदेश्वरी, रवि किशन, पी. सुधाकर रेड्डी, ए.पी. जितेंद्र रेड्डी, जी. मोहन राव, एतेला राजेंद्र, धर्मापुरी अरविंद, सोयम बापू राव, टी. राजा सिंह, कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी, बूरा नरसैय्या गौड़, जी प्रेमेंदर रेड्डी, दुग्याला प्रदीप कुमार, बंगारू श्रृति, कसम वेंकटेश्वर यादव और टी. कृष्ण प्रसाद शामिल हैं.

टी. राजा सिंह का भी है नाम

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सबसे हैरान करने वाला नाम टी. राजा सिंह का है. बेशक वह तेलंगाना में बीजेपी के सबसे पॉपुलर नेताओं में से एक हैं और अपनी हिंदुत्व वाली छवि के लिए देशभर में जाने जाते हैं, लेकिन एक महीने पहले तक वह पार्टी से निष्कासित थे. बीजेपी ने टी. राजा सिंह को हैदराबाद की गोशमहल सीट से मैदान में पिछले दिनों ही उतारा है. उन्हें टिकट देने से पहले पार्टी ने उनका निलंबन वापस लिया था. वह तेलंगाना में बीजेपी के इकलौते विधायक हैं.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Election 2023: चुनाव से पहले डैमेज कंट्रोल नहीं कर सकीं BJP-कांग्रेस, आज मेवाड़ में बागी भरेंगे नामांकन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget