एक्सप्लोरर

BRS भष्टाचार से बचने के लिए बीजेपी को देती है प्रोटेक्शन मनी, चुनाव से पहले कविता को गिरफ्तार करने का प्लान, तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष का दावा

Telangana Elections: तेलंगाला के कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी का आरोप है कि बीजेपी कविता की गिरफ्तारी करने की योजना बना रही है, जिससे केसीआर को चुनाव में सहानुभूति हासिल करने में मदद मिल सकें.

Telangana Assembly Election 2023: तेलंगाना के हैदराबाद में कांग्रेस की नवगठित कार्य समिति की पहली बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें आगामी विधानसभाओं से लेकर लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीतियों पर चर्चा की गई. इससे इतर कांग्रेस के तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी ने बीजेपी और राज्य की सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है.  रेड्डी का कहना है कि बीआरएस पार्टी भ्रष्टाचार को जारी रखने के लिए बीजेपी को प्रोटेक्शन मनी देती है. 

दरअसल, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने रविवार ( 17 सितंबर) को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करने के दौरान कहा कि बीजेपी और बीआरएस एक गठबंधन के तहत चुनाव से कुछ महीने पहले के कविता को गिरफ्तार करने की एक सोची समझी चाल है. उन्होंने कहा कि उन्हें पता चल गया हैं कि कांग्रेस तेलंगाना में चुनाव जीतने जा रही हैं इसलिए वो इस गिरफ्तारी को आधार बनाकर चुनावी सहानुभूति पाने की कोशिश में हैं. 

केसीआर के खिलाफ एक भी केस दर्ज क्यों नहीं
रेड्डी ने कहा कि हाल में दिल्ली शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने के कविता को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था. ये बीजेपी और बीआरएस की बनाई गई योजना का हिस्सा था जिससे की कांग्रेस की बढ़ती धाक को रोका जा सके. उन्होंने कहा कि जब शराब नीति मामले में सभी को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया है तो कविता ही क्यों इतने दिनों तक बची हुई है. कांग्रेस नेता का कहना है कि बीजेपी कविता की गिरफ्तारी के माध्यम से बीआरएस को सहानुभूति हासिल करने में मदद करना चाहती है. 

उन्होंने भविष्यवाणी की कि कविता को चुनाव से पहले गिरफ्तार कर लिया जाएगा जिससे की मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को जनता के बीच महिला कार्ड खेलने में आसानी होगी. उन्होंने आरोप लगाया कि बीआरएस कालेश्वरम परियोजना और अवैध तरीके से पैसे कमाने के भ्रष्टाचार में लिप्त है, इसलिए वो बीजेपी को प्रोटेक्शन मनी देती है. उनका कहना है कि पीएम मोदी, अमित शाह और  बीजेपी अध्यक्ष के तरफ से बार-बार करप्ट कहने के वाबजुद केसीआर के खिलाफ एक भी केस दर्ज नहीं है. 

राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला के आसार 
बता दे कि तेलंगाना में इस साल के आखिरी में विधानसभा का चुनाव होना है. इस राज्य में कांग्रेस, बीजेपी और सत्तारूढ़ बीआरएस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार है. हालांकि, चुनाव आयोग की से अभी तक चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं किया गया. 2018 के चुनाव में टीआरएस (अब इसका बीआरएस है) को 88 सीटें, कांग्रेस को 19 सीटें और एआईएमआईएम को सात और बीजेपी को एक सीट मिली थी. तेलंगाना विधानसभा में कुल 119 सीटें है.

ये भी पढ़ें- CWC Meeting 2023: महिला और दलित वोट बैंक साधने में जुटी कांग्रेस, इन संकल्पों से 2024 की जीत का रास्ता बनाने की तैयारी में पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget