एक्सप्लोरर

CWC Meeting 2023: महिला और दलित वोट बैंक साधने में जुटी कांग्रेस, इन संकल्पों से 2024 की जीत का रास्ता बनाने की तैयारी में पार्टी

Congress: हैदराबाद में 16 से 17 सितंबर 2023 को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग हुई. इस दौरान पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता, कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम और अन्य नेता शामिल हुए.

Congress Working Committee Meeting: हैदराबाद में हुई कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में पार्टी ने खुद को फिर से खड़ा करने के लिए मंथन किया. इस दौरान लोकसभा चुनाव 2024 के साथ-साथ इस साल के अंत में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति बनाई गई. बैठक में सबसे अहम बात रही पार्टी का संकल्प जो उसने अपने खोते जनाधार को फिर से पाने के लिए बनाया है.

इसमें कुछ संकल्प जहां सीधे लोगों से जुड़े हैं और उन्हीं को ध्यान में रखकर बनाया गए हैं, पार्टी ने इन संकल्पों की सूची भी जारी की है. आइए जानते हैं क्या हैं पार्टी के संकल्प और इससे क्या होगा फायदा.

कांग्रेस के संकल्पों की लिस्ट

कांग्रेस ने इस बैठक में जो भी संकल्प तय किए हैं, उससे जुड़ी एक लिस्ट भी मीडिया में जारी की है. इसमें सबसे अहम है सत्ता में बैठी सरकार को घेरने का.

1. मोदी सरकार को घेरना

पार्टी ने यह संकल्प लिया है कि वह मोदी सरकार की गलत नीतियों का लगातार विरोध करेगी. कार्यकर्ताओं से भी इसकी अपील की गई है.

2. महिला आरक्षण विधेयक

कांग्रेस महिला वोटरों को भी ध्यान में रखकर चल रही है. ऐसे में पार्टी ने महिला आरक्षण विधेयक संसद के विशेष सत्र के दौरान पारित किया जाए, इसे भी सुनिश्चित करेगी.

3. एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण

पार्टी ने अपने संकल्प में एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण की मौजूदा ऊपरी सीमा को बढ़ाने की मांग करने की भी बात कही है.

4. देश को बेहतर राजनीति देने का

कांग्रेस ने इस बैठक में देश को विभाजनकारी राजनीति से दूर रखने का भी आह्वान किया. कांग्रेस ने इस दौरान विभाजनकारी राजनीति से मुक्त करने के लिए I.N.D.I.A पहल को वैचारिक और चुनावी सफल बनाने का भी संकल्प दोहराया.

5. सीईसी नियुक्ति विधेयक पर

पार्टी का एक और संकल्प रहा, जिसमें उसने कहा कि सीईसी, ईसी नियुक्ति विधेयक को पार्टी जरूर देखेगी, पार्टी का कहना है कि यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग की स्वतंत्रता से समझौता है.

ये भी पढ़ें

Parliament Special Session: आज से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र, किन मुद्दों पर होगी चर्चा और पेश किए जाएंगे कौन से विधेयक, जानें सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल को मान्यता देगा पाकिस्तान? जब रिपोर्टर ने मार्को रुबियो के सामने इशाक डार से पूछा सवाल तो मिला ये जवाब
इजरायल को मान्यता देगा PAK? जब मार्को रुबियो के सामने इशाक डार से पूछा गया सवाल तो दिया ये जवाब
गाजियाबाद में सूर्या चौहान हत्याकांड पर मायावती ने जताई चिंता, बोलीं- 'अपराधियों को...'
गाजियाबाद में सूर्या चौहान हत्याकांड पर मायावती ने जताई चिंता, बोलीं- 'अपराधियों को...'
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल

वीडियोज

New Tata Tiago Facelift 2026: Budget Hatchback Segment की Game Changer? #tata #tatatiago #autolive
New Honda City facelift hybrid drive review and mileage | #hondacity #hondacityfacelift #autolive
Tata Tiago Ev facelift vs old: Kya changes hain? #tata #tatatiago #autolive
नई Tata Tiago EV Facelift से Petrol Car भूल जाएंगे? #tata #tatatiago #autolive
Fuel Prices बढ़े तो Indians क्यों खरीद रहे Hybrid Cars? #fuelprices #hybridcars #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल को मान्यता देगा पाकिस्तान? जब रिपोर्टर ने मार्को रुबियो के सामने इशाक डार से पूछा सवाल तो मिला ये जवाब
इजरायल को मान्यता देगा PAK? जब मार्को रुबियो के सामने इशाक डार से पूछा गया सवाल तो दिया ये जवाब
गाजियाबाद में सूर्या चौहान हत्याकांड पर मायावती ने जताई चिंता, बोलीं- 'अपराधियों को...'
गाजियाबाद में सूर्या चौहान हत्याकांड पर मायावती ने जताई चिंता, बोलीं- 'अपराधियों को...'
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल
Karuppu Box Office Worldwide: तृषा कृष्णन की 'करुप्पु' ने थलपति विजय की 'वरिसू' को चटाई धूल, वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार हुई कमाई
तृषा कृष्णन की 'करुप्पु' ने थलपति विजय की 'वरिसू' को चटाई धूल, वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के हुई पार
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
पंजाब निकाय चुनाव में AAP का जलवा, BJP-कांग्रेस का ऐसा रहा हाल, 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखेगा असर?
पंजाब निकाय चुनाव में AAP का जलवा, BJP-कांग्रेस का ऐसा रहा हाल, 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखेगा असर?
Ebola Virus Outbreak: कितना खतरनाक है इबोला का नया स्ट्रेन, अब तक मिले 900 से ज्यादा संक्रमित; 223 की हुई मौत
कितना खतरनाक है इबोला का नया स्ट्रेन, अब तक मिले 900 से ज्यादा संक्रमित; 223 की हुई मौत
Embed widget