एक्सप्लोरर

Telangana Election 2023: तेलंगाना चुनाव से ठीक पहले बीजेपी को लगा बड़ा झटका, चंद्रायनगुट्टा से उम्मीदवार ने वापस लिया नाम, बताई ये वजह

Telangana Elections 2023: चंद्रयानगुट्टा निर्वाचन क्षेत्र AIMIM का गढ़ माना जाता है. यहां से अकबरुद्दीन ओवैसी 2014 और 2018 में जीत दर्ज कर चुके हैं. 2018 में ओवैसी ने BJP को 80,263 वोटों से हराया था.

Telangana Election 2023 News: तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है. यहां चंद्रयानगुट्टा से बीजेपी के उम्मीदवार यू. सत्यनारायण मुदिराज ने स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला देते हुए अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है. भाजपा नेतृत्व को लिखे पत्र में सत्यनारायण ने कहा कि “डॉक्टरों से सलाह के बाद उन्होंने तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पीछे हटने का फैसला किया है.”

बता दें कि यू. सत्यनारायण मुदिराज का नाम भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची में शामिल था. टिकट मिलते ही उन्होंने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया था. बताया गया है कि चुनाव अभियान के दौरान उन्हें कुछ स्वास्थ्य समस्या का अनुभव हुआ जिसके बाद उन्होंने चुनावी मैदान से पीछे हटने का फैसला किया है.

AIMIM  का गढ़ है चंद्रयानगुट्टा विधानसभा सीट

चंद्रयानगुट्टा निर्वाचन क्षेत्र की बात करें तो यह एआईएमआईएम का गढ़ रहा है. यहां अकबरुद्दीन ओवैसी 2014 और 2018 में लगातार दो बार जीत दर्ज कर विधानसभा तक पहुंच चुके हैं. 2018 के विधानसभा चुनाव में AIMIM उम्मीदवार ओवैसी ने बीजेपी को 80,263 वोटों के अंतर से हराया था. तब भाजपा ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य और भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय सचिव शहजादी सैयद को मैदान में उतारा था. इस बार बीजेपी ने शहजादी की जगह सत्यनारायण को मैदान में उतारा था.

2018 के चुनाव में सिर्फ जीत पाई थी एक सीट

बीजेपी दक्षिण के राज्यों में अपने प्रदर्शन को सुधारने के लिए लगातार कोशिश कर रही है. पर 2018 में तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम में पार्टी को निराशा हाथ लगी थी. 2013 में जहां बीजेपी के 5 विधायक थे, वहीं 2018 में यह संख्या सिर्फ 1 पर आकर सिमट गई. 2018 में तेलंगाना राष्ट्र समिति (अब बीआरएस) ने कुल 119 विधानसभा सीटों में से 88 पर जीत दर्ज करते हुए स्पष्ट बहुमत हासिल किया था. कांग्रेस को 19 सीटों पर जीत मिली थी. असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम 7 सीट जीतने में कामयाब रही थी. इसके अलावा तेलुगू देशम को 2 सीटें मिली थीं.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Election 2023: उदयपुर की आठ सीट पर 95 प्रत्याशियों का नामांकन, AAP-BSP समेत ये पार्टियां भी चुनावी दंगल में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget