एक्सप्लोरर

मोदी और बीजेपी देश में नफरत फैला रहे हैं, TRS असल में T-RSS है- राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राव को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि आपने (केसीआर ने) इतना भ्रष्टाचार किया है कि आपका नाम बदल दिया गया है. आज केसीआर का पूरा नाम 'खाओ कमीशन राव' हो गया है.

गदवाल/ताण्डूर: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि मोदी और सत्ताधारी बीजेपी देश के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि मोदी और बीजेपी "नफरत एवं गुस्सा" फैला रहे हैं. राहुल के बयान पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए बीजेपी प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य जी वी एल नरसिम्हा राव ने कहा, "कांग्रेस जातिगत और सांप्रदायिक राजनीति पर उतर आई है. बीजेपी ने विकास और लोगों के कल्याण के मुद्दों पर बात की है. चुनावी रेस में वापसी के लिए बेसब्र कांग्रेस जातिगत एवं सांप्रदायिक आधार पर अपीलें कर रही है."

तेलंगाना में रैलियों को संबोधित करते हुए राहुल ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) पर भी निशाना साधा और उन्हें कथित भ्रष्टाचार को लेकर "खाओ कमीशन राव" कहा. उन्होंने यह भी कहा कि केसीआर की पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) बीजेपी की 'बी टीम' है. उन्होंने ताण्डूर में एक रैली में कहा, "मैं जहां कहीं भी जाता हूं, नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलता हूं. क्योंकि मैं जानता हूं कि देश को मोदी और बीजेपी से खतरा है. वे नफरत और गुस्सा फैलाते हैं."

केसीआर का असली नाम 'खाओ कमीशन राव' है, ये बच्चा बच्चा जानता है-राहुल गांधी

राहुल ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस इसके खिलाफ लड़ेगी और कभी समझौता नहीं करेगी. उन्होंने कहा, "2019 (लोकसभा चुनावों) में हम सुनिश्चित करेंगे कि बीजेपी की हार हो और मोदी सत्ता से बेदखल हों." केसीआर पर निशाना साधते हुए राहुल ने टीआरएस प्रमुख से पूछा कि उन्होंने बीजेपी का समर्थन क्यों किया और क्या वह भगवा पार्टी की 'बी टीम' बनना चाहते हैं.

राव को आड़े हाथ लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "आपने (केसीआर ने) इतना भ्रष्टाचार किया है कि आपका नाम बदल दिया गया है. आज केसीआर का पूरा नाम 'खाओ कमीशन राव' हो गया है." राहुल ने कहा, "इसी वजह से मोदी ने रिमोट कंट्रोल से तेलंगाना का शासन चलाया. सच यह है कि आप (केसीआर) अपने भ्रष्टाचार के कारण मोदी के सामने डटकर खड़े नहीं हो सके."

तेलंगाना में योगी का नया सियासी दांव, कहा- सत्ता में आए तो हैदराबाद का नाम भाग्यनगर करेंगे

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने हर भाषण में उन पर हमला बोला, उनका मजाक उड़ाया, उनके परिवार के बारे में बातें कही, लेकिन उन्होंने केसीआर की आलोचना कभी नहीं की. उन्होंने कहा कि केसीआर की पार्टी (टीआरएस) का असल नाम 'टी-आरएसएस' है. उन्होंने आरोप लगाया कि टीआरएस और असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली एआईएमआईएम दरअसल बीजेपी की 'बी' और 'सी' टीमें हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी और चंद्रशेखर राव (केसीआर) के बीच एक "समझौता" हुआ है जिससे सुनिश्चित हो सके कि केंद्रीय एवं राज्य स्तर पर बीजेपी एवं तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) का शासन जारी रहे. राहुल ने गदवाल की रैली में कहा, "इस चुनाव में हम इस साझेदारी को तोड़ देंगे. हम टीआरएस और एआईएमआईएम को हराएंगे."

राहुल ने कहा, "टी आरएस का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने रहें, बीजेपी देश पर राज करती रहे और केसीआर तेलंगाना में शासन करते रहें." राहुल ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में केसीआर ने कई मौकों पर मोदी सरकार का समर्थन किया है और उन्होंने "दबाव में आकर" नोटबंदी और जीएसटी की तारीफ भी की थी. गौरतलब है कि टीआरएस ने राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति चुनावों में एनडीए के उम्मीदवारों का समर्थन किया था.

हैदराबाद: अकबरुद्दीन की बदजुबानी, पीएम के लिए कहा- इतनी बार चायवाला बोलूंगा कि कान से पीप बहने लगेगा

राहुल ने आरोप लगाया कि अपने दोस्तों और परिजन को फायदा पहुंचाने के लिए केसीआर ने 10,000 करोड़ रुपए की पालामुरू-रंगा रेड्डी लिफ्ट सिंचाई परियोजना में फेरबदल कर इसे 60,000 करोड़ रुपए की परियोजना बना दिया. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के लोगों को पानी नहीं मिल रहा. उन्होंने कहा, "उनके (राव के) ठेकेदार दोस्तों और परिजन की जेब में हजारों करोड़ रुपए गए. केसीआर पिछले पांच साल में एक-एक कर हर परियोजना को फिर से डिजाइन कराते रहे हैं. बच्चा-बच्चा उनका नया नाम जानता है. उनका नाम 'खाओ कमीशन राव' है."

तेलंगाना की 119 सदस्यीय विधानसभा के लिए सात दिसंबर को चुनाव होने वाले हैं. कांग्रेस की अगुवाई में चार पार्टियों का 'जन गठबंधन', टीआरएस और बीजेपी इस चुनावी मुकाबले में जोर आजमाइश कर रहे हैं.

VIDEO: पेरु में बहती पेट्रोल की नदी ! ऐसा भी होता है !

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget