एक्सप्लोरर

मायावती के बाद अखिलेश से मिले तेजस्वी, कहा- SP-BSP ही मोदी जी को हरा देंगे

सूबे की 80 सीटों में से समाजवादी पार्टी 38 और बीएसपी 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इस गठबंधन ने कांग्रेस को भले ही जगह नहीं दी हो लेकिन अमेठी और रायबरली की दो सीटें जरूर छोड़ी है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मायावती और अखिलेश यादव के गठबंधन के बाद से सियासी समर को नई दिशा मिल गई है. विपक्षी नेताओं को इस गठबंधन में बीजेपी के खिलाफ मजबूत लड़ाई का आधार नजर आ रहा है. आज आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने लखनऊ में एसपी मुखिया मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की. तेजस्वी यादव ने कल बीएसपी सुप्रीम मायावती से भी मुलाकात की थी.

अखिलेश से मुलाकात के बाद तेजस्वी ने बीजेपी पर जमकर शब्द बाण चलाए. तेजस्वी यादव ने कहा कि सीबीआई और ईडी अब जांच एजेंसियां नहीं रहीं, ये बीजेपी के सहयोगी दल बन चुके हैं. लालू जी आज सिर्फ इसलिए जेल में हैं क्योंकि मोदी जी उन्हें अपने लिए खतरा मानते हैं.''

तेजस्वी ने कहा, ''मैं अखिलेश यादव और मायावती को राष्ट्रहित में बने इस गठबंधन के लिए बधाई देता हूं. देश में जिस तरह के हालात हैं उसके लिए यह गठबंधन बहुत जरूरी था. जो अंग्रेजों के गुलाम थे वो आज सत्ता में हैं.''

कांग्रेस को गठबंधन में शामिल ना किए जाने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि बीएसपी-एसपी ही बीजेपी को हरा देंगे. उन्होंने कहा, ''समाजवादी पार्टी और बीएसपी ही मोदी जी को हरा देंगे, उपचुनाव में इसकी झलक मिल गई है. राहुल जी ने भी कहा कि बीजेपी यहां सीटें नहीं जीतने वाली. गठबंधन में कौन है ये महत्वपूर्ण नहीं है.''

तेजस्वी ने कहा, ''बीजेपी से कोई ख़ुश नहीं है, बिहार में इन्होंने धोखा दिया. पैकेज के लिए एक पैसा नहीं दिया. आरक्षण के लिए आप प्रावधान कर सकते हैं तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दे सकते.''

तेजस्वी यादव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए अखिलेश भी बीजेपी पर बरसे. अखिलेश यादव ने कहा, ''इस गठबंधन को मजबूत करने का काम हम करेंगे. देश की जनता नाराज़ है, किसान परेशान और नौजवान बेरोज़गार है. यूपी के गठबंधन की ख़ुशी पूरे देश में क्योंकि इन्होंने हर वर्ग को धोखा दिया है.''

अखिलेश यादव ने कहा, ''नाराज़गी भाषा में दिख रही है हमारे सीएम ने कहा ठोक दो. अब कहते हैं साँप चछुंदर हैं. अब नाक रगड़ने की बात करते हैं, हम क्यों करें जिसकी सरकार जा रही है वो करें. लेकिन हमारी भाषा ख़राब नहीं होगी."

माया-अखिलेश के गठबंधन का सीट शेयरिंग फॉर्मूला सूबे की 80 सीटों में से समाजवादी पार्टी 38 और बीएसपी 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इस गठबंधन ने कांग्रेस को भले ही जगह नहीं दी हो लेकिन अमेठी और रायबरली की दो सीटें जरूर छोड़ी है. अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से सोनिया गांधी सांसद हैं. एसपी-बीएसपी गठबंधन ने अन्य छोटे दलों के लिए दो सीटें छोड़ी है. छोटे दलों में पीस पार्टी, निषाद पार्टी या आरएलडी हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget