एक्सप्लोरर

टीडीपी ने जारी की 34 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, इसी साल राज्य में होने हैं विधानसभा चुनाव

Andhra Pradesh Assembly Election: तेलुगु देशम पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. टीडीपी ने सूबे में बीजेपी और जन सेना के साथ गठबंधन किया है.

Andhra Pradesh Assembly Election 2024: तेलुगु देशम पार्टी (TDP) ने गुरुवार (14 मार्च) को आंध्र प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. लिस्ट में 34 नाम शामिल हैं. राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं.

लिस्ट जारी होने के बाद टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने ट्विटर पर लिखा कि उन्होंने उम्मीदवारों के चयन में जनता की राय को प्राथमिकता दी है. इससे पहले पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें 94 नाम शामिल थे. इसके साथ ही पार्टी ने अब तक 128 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं.

लोगों से उम्मीदवारों की जिताने की अपील
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "आगामी 2024 चुनावों में तेलुगु देशम पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की पहली सूची पहले ही जनता के सामने रखी जा चुकी है. अब हम आपके लिए 34 और उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट लेकर आए हैं. उम्मीदवारों के चयन में हमेशा की तरह इस सूची में भी जनता की राय को प्राथमिकता दी गई है. मैं राज्य के लोगों से सभी टीडीपी उम्मीदवारों को आशीर्वाद देने और उन्हें जिताने का अनुरोध करता हूं."

बीजेपी-टीडीपी का गठबंधन
टीडीपी ने सूबे में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और पवन कल्याण के नेतृत्व वाली जन सेना के साथ गठबंधन किया है. सीट बंटवारे समझौते के तहत टीडीपी राज्य में 17 संसदीय और 144 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि बीजेपी छह लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. पवन कल्याण के नेतृत्व वाली जन सेना पार्टी बाकी सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

जेएसपी भी घोषित कर चुकी है उम्मीदवार
गठबंधन में शामिल जेएसपी भी 5 उम्मीदवारों को मैदान में उतार चुकी है. पार्टी ने तेनाली विधानसभा क्षेत्र से नादेंडला मनोहर, नेल्लीमारला से लोकम माधवी, राजनगरम से बी बालरामकृष्ण, काकीनाडा ग्रामीण से पंथम नानाजी और अनाकापल्ले से कोनाथला रामकृष्ण को टिकट दिया है.

यह भी पढ़ें- News18 Mega Opinion Poll: इन दो राज्यों में मोदी का आंधी-तूफान और सुनामी, सर्वे के आंकड़े कांग्रेस के उड़ा देंगे होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget