एक्सप्लोरर

Sukhbir Badal Assets: 95 लाख के घोड़ों के मालिक हैं सुखबीर बादल, पत्नी के पास भी कम नहीं है प्रॉपर्टी

Punjab Election 2022 Latest News: अकाली नेता ने घोषित किया कि उनके और उनकी पत्नी पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर के पास क्रमश: 51.21 करोड़ और 71.56 करोड़ रुपये की चल व अचल संपत्ति है.

Punjab Assembly Election 2022: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अपने चुनावी हलफनामे में 122.77 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति घोषित की है. इसमें 95.82 लाख रुपये के घोड़े, तीन लाख रुपये के दो हथियार और 52.95 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है. बादल ने 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को पंजाब के फजिल्का जिले की जलालाबाद सीट से नामांकन दाखिल किया.

अकाली नेता ने घोषित किया कि उनके और उनकी पत्नी पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर के पास क्रमश: 51.21 करोड़ और 71.56 करोड़ रुपये की चल व अचल संपत्ति है. हलफनामे के मुताबिक, फिरोजपुर से सांसद सुखबीर बादल 95.82 लाख रुपये के घोड़ों और तीन लाख रुपये के दो हथियारों के मालिक हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास 3.40 लाख रुपये के चित्र तथा 1.25 लाख रुपये का हथियार मौजूद है.

अकाली प्रमुख ने बताया कि उनके पास कोई कार नहीं है, लेकिन 2.38 लाख रुपये के दो ट्रैक्टर उनके नाम पर हैं. हलफनामे के अनुसार, सुखबीर बादल के पास नौ लााख, जबकि उनकी पत्नी के पास 7.24 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण हैं. अचल संपत्ति की बात करें तो बादल ने मुक्तसर, सिरसा (हरियाणा), गंगानगर (राजस्थान), लुधियाना और जालंधर में कृषि व गैर-कृषि भूमि के अलावा व्यावसायिक संपत्ति होने की बात कही है.

हलफनामे के मुताबिक, बादल के नाम पर चंडीगढ़ के सेक्टर नौ में 2225 वर्ग गज में बना आवास है, जिसका बाजार मूल्य 23.72 करोड़ रुपये है. हलफनामे के अनुसार, अकाली नेता पर बैंक ऋण सहित कुल 37.62 करोड़ रुपये की देनदारी है. नामांकन पत्र में सुखबीर बादल ने 1987 में कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए करने की जानकारी देते हुए खुद को किसान बताया है.

ये भी पढ़ें- Sidhu Vs Majithia की जंग में नया ट्विस्ट, बिक्रम सिंह मजीठिया ने चल दिया तुरुप का इक्का! मैदान में पत्नी को उतारा

ये भी पढ़ें- Punjab Election 2022: क्यों दो सीटों से सीएम चन्नी को चुनाव लड़ा रही कांग्रेस? सरकार बनाने का प्लान B रहा ये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget