एक्सप्लोरर

Maharashtra Elections 2024: 'दाऊद के साथी और दोस्त...', नवाब मलिक के नॉमिनेशन पर प्रियंका चतुर्वेदी का महायुति पर निशाना

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र चुनाव 2024 के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. एनसीपी (अजित पवार) से नवाब मलिक के नामांकन पर राजनीति हो रही है.

Priyanka Chaturvedi Attack On Mahayuti: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए एनसीपी नेता नवाब मलिक ने आज मंगलवार (29 अक्टूबर) को नामांकन दाखिल किया. इसको लेकर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बीजेपी के नेतृत्व वाले मायुति गठबंधन पर हमला किया. उन्होंने सवाल पूछा है कि देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटने वाले लोग कहां गए?

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “ ‘दाऊद का साथी’ अब आशीष शेलार और देवेंद्र फडणवीस का करीबी बन गया है, ‘दाऊद का दोस्त’ अब आधिकारिक तौर पर भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में चुनाव लड़ रहा है. देशभक्ति के सर्टिफिकेट बांटने वाले आज कहां हैं?” दरअसल नवाब मलिक को टिकट देने पर पहले से ही बवाल चल रहा है. 

नवाब मलिक ने नामांकन दाखिल करने के बाद क्या कहा?

एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा, "आज मैंने एनसीपी उम्मीदवार के तौर पर मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया. मैंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर भी पर्चा दाखिल किया था लेकिन पार्टी ने एबी फॉर्म भेजा और हमने इसे दोपहर 2.55 बजे जमा कर दिया और अब मैं एनसीपी का आधिकारिक उम्मीदवार हूं. मैं अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे का बहुत आभारी हूं. उन्हें मुझ पर भरोसा है. बड़ी संख्या में मतदाता निश्चित रूप से मेरा समर्थन करेंगे. मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार हम मानखुर्द शिवाजी नगर निर्वाचन क्षेत्र जीतेंगे."

अमित शाह ने नवाब मलिक को टिकट देने के लिए अजित पवार को किया था मना

दरअसल, नवाब मलिक को टिकट न देने के लिए बीजेपी अजित पवार पर लगातार दवाब बना रही थी. इसकी वजह से उन्होंने शुरू में नवाब मलिक की बेटी सना मलिक को टिकट दिया. इसके बाद नवाब मलिक ने भी निर्दलीय नामांकन करने का ऐलान कर दिया. इसको लेकर महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेल्लार ने सार्वजनिक तौर पर कह दिया कि हम किसी दाऊद के समर्थक को उम्मीदवार नहीं बना सकते.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Elections: नवाब मलिक को टिकट नहीं, सिर्फ सना मलिक की रहेगी उम्मीदवारी, जानें महायुति ने क्यों उठाया ये कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget