एक्सप्लोरर

Maharashtra Elections: नवाब मलिक को टिकट नहीं, सिर्फ सना मलिक की रहेगी उम्मीदवारी, जानें महायुति ने क्यों उठाया ये कदम

Maharashtra Assembly Elections 2024: अमित शाह के आवास पर हुई महायुति की बैठक में नवाब मलिक का पत्ता काट दिया गया है. अमित शाह ने ये भी कहा कि ध्यान रहे कि कोई बागी खड़ा न होने पाए.

Mahayuti Meeting At Amit Shah House: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. कई राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. वहीं, महायुति गठबंधन की आज गुरुवार (24 अक्टूबर) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर पर बैठक हुई. इस बैठक में एनसीपी की ओर से अजित पवार और शिवसेना की ओर से एकनाथ शिंदे शामिल हुए. 

सूत्रों से जानकारी मिली है कि नवाब मलिक की उम्मीदवारी का बीजेपी ने विरोध किया है. दरअसल, नवाब मलिक कई मामलों में जेल में सजा काट चुके हैं, इसी कारण उम्मीदवारी खारिज कर दी है. दाऊद से रिलेटेड संपत्ति के मामले में भी नवाब मलिक पर ईडी ने कार्रवाई की थी. नवाब मलिक को एनसीपी की ओर से उम्मीदवार बनाया जाने वाला था. सिर्फ सना मलिक की ही उम्मीदवारी रहेंगी.

बैठक में हुए अहम फैसले

इसके अलावा, सोलापुर के मालशिरस से बीजेपी के एमएलए राम सातपुते उम्मीदवार नही होंगे. वहां दूसरा चेहरा दिया जाएगा. वहीं, महायुति में बगावत पर बीजेपी एक्शन मोड में है. अमित शाह ने अजित पवार और एकनाथ शिंदे को सलाह दी है “ध्यान रखना कि बागी खड़े न हों”. महायुति में कोई भी दल बागियों को खड़ा नहीं करेगा. तीनों को एक साथ चुनाव लड़ने के निर्देश भी दिए गए. 

सीट शेयरिंग का मुद्दा भी सुलझाया

इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार से मुलाकात कर 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे से संबंधित मुद्दों को सुलझाया. सूत्रो ने बताया कि सीट बंटवारे पर चर्चा अब मुंबई में होगी और फार्मूले की घोषणा जल्द ही की जाएगी.

महाराष्ट्र की 288 सीटों वाली विधानसभा के लिए शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 45 उम्मीदवारों की घोषणा की है, जबकि अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने 38 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है. बीजेपी ने 20 नवंबर को होने वाले चुनावों के लिए 99 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची घोषित कर दी है.

ये भी पढ़ें: UP उपचुनाव में अखिलेश-मायावती की नींद उड़ाने आए ओवैसी, जानें कैसे एक तीर से दो शिकार करने वाले हैं AIMIM चीफ

मेघा प्रसाद एबीपी न्यूज़ में सीनियर एडिटर (पॉलिटिकल अफेयर्स) हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget