एक्सप्लोरर

जानिए, बतौर पीएम कैंडिडेट ममता बनर्जी के नाम पर क्या है शत्रुघ्न सिन्हा की राय?

ममता बनर्जी के प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि हाल के वक्त में वह इस पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवारों में एक हैं. उन्होंने बताया कि वह कोलकाता में होने वाली रैली में शामिल होंगे.

कोलकाताः भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता शत्रुघ्न सिन्हा कोलकाता में आयोजित ममता बनर्जी की रैली में शामिल होंगे. सिन्हा ने अपनी पार्टी में उचित 'सम्मान' नहीं मिलने का शिकवा करते हुए कहा कि वो तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी की कोलकाता में शनिवार को होने वाली रैली में हिस्सा लेंगे. ममता बनर्जी के प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हाल के वक्त में वह इस पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवारों में एक हैं.

ममता बनर्जी के प्रधानमंत्री बनने को लेकर एक सवाल के जवाब में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ''प्रधानमंत्री कौन होगा इसका चुनाव जनता करेगी या लोकसभा के सांसद मिलकर तय करेंगे. लेकिन इस पद के लिए ममता बनर्जी सबसे उपयुक्त उम्मीदवारों में एक हैं.''

अभिनेता से नेता बने सिन्हा केंद्र की बीजेपी सरकार के कई निर्णयों को लेकर उसका विरोध करते रहे हैं जिसमें नोटबंदी भी शामिल है. सरकार के सभी निर्णय को वह 'वन मैन शो' बताते हैं और नरेंद्र मोदी का बिना नाम लिए आए दिन सरकार पर हमलावर रहते हैं.

रैली में भाग लेने को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया, ''राष्ट्र मंच की तरफ से मैं कार्यक्रम में हिस्सा लूंगा.'' उन्होंने रैली में शामिल होने को सही ठहराते हुए कहा, ''बीजेपी के कुछ नेता भी आरएसएस के कार्यक्रम में शिरकत करते हैं.'' उन्होंने कहा, ''अभी तक पार्टी के प्रति मेरी वफादारी पर सवाल नहीं उठाया जा सकता है. मैं बीजेपी में तब शामिल हुआ जब यह दो सांसदों की पार्टी थी और मैंने हमेशा इसे मजबूत करने के लिए काम किया है.'' सिन्हा ममता की रैली में 'स्टार स्पीकर' रहेंगे.

सिन्हा ने गुरुवार को कहा था कि वह 'राष्ट्र मंच' के प्रतिनिधि के तौर पर रैली में हिस्सा लेंगे. इस राजनीतिक समूह की शुरुआत बीजेपी के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा ने की थी जिसका समर्थन शत्रुघ्न सिन्हा भी करते हैं. शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब से बीजेपी की टिकट पर चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं.

ममता की इस रैली में एक दर्जन से ज्यादा विपक्षी पार्टियों के नेता शामिल हो सकते हैं. इस रैली को विपक्षी महागठबंधन के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर पेश किया जा रहा है. हालांकि, इसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और बीएसपी सुप्रीमो मायावती शामिल नहीं होंगे, लेकिन इन पार्टियों के नेता मौजूद रहेंगे.

ममता बनर्जी की रैली में लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव, डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन, पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस प्रमुख एच डी देवेगौड़ा, बीएसपी नेता सतीश चंद्र मिश्रा, नेशनल कॉन्फ्रेंस से फारूक अब्दुल्ला और एआईयूडीएफ अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल शामिल  हो सकते हैं.

पश्चिम बंगाल में BJP को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी ‘रथ यात्रा’ की इजाजत

कर्नाटक: बीजेपी का ऑपरेशन कमल फेल, आज कांग्रेस करेगी शक्ति प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget