पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले कांग्रेस की मदद के बिना सरकार नहीं बना सकती क्षेत्रीय पार्टियां
देवगौड़ा ने कहा कि अगर क्षेत्रीय दल मोदी के शासन को खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस के साथ आना चाहिए. मोदी देश की राजनीतिक व्यवस्था को तबाह कर रहे हैं.

बेंगलुरु: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने रविवार को यहां कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद क्षेत्रीय पार्टियां अकेले अपने दम पर सरकार नहीं बना सकती हैं और उन्हें कांग्रेस की मदद लेनी होगी. तुमकुरू में जेडीएस प्रमुख ने कहा कि कई क्षेत्रीय पार्टियों के बीच मतभेद हैं लेकिन उनका मानना है कि वे कांग्रेस की मदद के बिना अकेले अपने दम पर सरकार नहीं बना सकती हैं.
बता दें कि देवेगौड़ा तुमकुरू से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर क्षेत्रीय पार्टियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन को खत्म करना चाहती हैं तो उन्हें अपने मतभेदों को खत्म करना होगा.
देवगौड़ा ने कहा कि अगर क्षेत्रीय दल मोदी के शासन को खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस के साथ आना चाहिए. मोदी देश की राजनीतिक व्यवस्था को तबाह कर रहे हैं. इस संदर्भ में उन्होंने कर्नाटक का उदाहरण दिया जहां भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए जदएस ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया.
एक सवाल के जवाब में पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि वह किसी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए चुनाव नहीं लड़ रहे हैं बल्कि इस मुश्किल स्थिति में देश में योगदान देना चाहते हैं. पूर्व प्रधानमंत्री ने एक मजबूत गठबंधन बनाने के लिए सभी क्षेत्रीय पार्टियों को साथ लाने के लिए मदद करने की पेशकश भी की.
यह भी पढ़ें-
यूपी में आज से कांग्रेस की 'न्याय यात्रा', प्रियंका गांधी आगरा से करेंगी शुरुआत, राहुल भी रहेंगे मौजूदराहुल गांधी का बड़ा एलान, सरकार बनी तो बनाएंगे 'प्रवासी भारतीय मंत्रालय'
बेटे को टिकट मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने इस्तीफे की पेशकश की, हिसार में तीन परिवारों के बीच हो सकता है मुकाबला कांग्रेस के साथ गठबंधन पर केजरीवाल बोले- देश बचाने के लिए अंत तक कोशिश जारी रहेगी बड़ी खबर देखिए फटाफट अंदाज में- टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL

















