एक्सप्लोरर

राज्यसभा चुनाव 2024: 3 राज्यों की 15 सीटों का पूरा गणित! कहां-कहां सता रहा क्रॉस वोटिंग का डर, जानें

Rajya Sabha Elections 2024: राज्यसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश और कर्नाटक की एक-एक सीट पर पेच फंसा हुआ है. माना जा रहा है कि दोनों ही राज्यों में क्रॉस वोटिंग हो सकती है.

Rajya Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक की 15 राज्यसभा सीटों पर मंगलवार (27 फरवरी) को चुनाव होने जा रहा है. यूपी की 10, कर्नाटक की 4 और हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर विधायक आज मतदान करेंगे. हिमाचल की 1 सीट पर 2 उम्मीदवार हैं, लेकिन यहां कांग्रेस के पास पर्याप्त संख्याबल है. हिमाचल में कांग्रेस की जीत लगभग तय मानी जा रही है.

वहीं, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक की एक-एक सीट पर पेच फंसा हुआ है. उत्तर प्रदेश की 10 सीटों के लिए 11 तो कर्नाटक की 4 सीटों के लिए 5 उम्मीदवार मैदान में हैं. दोनों ही राज्यों में क्रॉस वोटिंग का संशय बना हुआ है.

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों में से 7 पर बीजेपी की जीत लगभग तय मानी जा रही है. यहां एनडीए के पास 288 विधायक हैं. इसके चलते बीजेपी के 7 उम्मीदवार आसानी से जीत हासिल कर लेंगे. हालांकि, पार्टी ने यूपी से 8 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में एक उम्मीदवार को जीत के लिए 37 वोटों की जरूरत है. 

एक सीट पर फंसा पेच
वहीं, संख्या बल के हिसाब से सपा के 3 में 2 प्रत्याशियों का जीतना तय है, लेकिन पेच तीसरे उम्मीदवार को लेकर फंसा है. सपा के पास 108 वोटों का समर्थन है. इनमें कांग्रेस के 2 विधायक भी शामिल हैं. बीजेपी को 8वें कैंडिडेट के लिए 8 तो सपा को 3 वोटों की जरूरत है. ऐसे में यहां आज होने वाले मतदान में क्रॉस वोटिंग हो सकती है.

जेडीएस विधायक कर सकते हैं क्रॉस वोटिंग
224 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा में हर एक उम्मीदवार को  45 वोटों की जरूरत है. विधानसभा में कांग्रेस के पास 134 विधायक हैं. इसके अलावा उसने तीन अन्य विधायकों के समर्थन का दावा किया है. बीजेपी के 66 और जेडीएस के 19 विधायक हैं. ऐसे में कांग्रेस का तीन सीटों पर जीतना तय माना जा रहा है. हालांकि, यहां चौथी सीट पर पेच फंसा है. संख्याबल के हिसाब से बीजेपी 4 सीट पर जीत हासिल करती दिख रही, लेकिन यहां जेडीएस विधायक क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं.

कांग्रेस बुलाई विधायक दलों की बैठक
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बेंगलुरु के एक स्टार होटल में विधायक दल की बैठक की. इसको लेकर केपीसीसी प्रमुख और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि होटल में विधायकों के लिए मतदान प्रशिक्षण और मॉक वोटिंग आयोजित की गई. जब उनसे पूछा गया कि क्या कल मतदान के दौरान क्रॉस वोटिंग होगी तो उन्होंने कहा, ''हमारी तरफ से कोई क्रॉस वोटिंग नहीं होगी.''

यह भी पढ़ें- हार जाएगा सपा का तीसरा उम्मीदवार? 3 वोटों के जुगाड़ में थे अखिलेश यादव, डिनर से गायब हो गए 8 MLA

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget